Khargone News: अंतिम संस्कार के दौरान भड़की हिंसा, इस बात को लेकर आपस में भिड़े दो पक्षों के लोग, कई लोग अस्पताल में भर्ती

Khargone News: अंतिम संस्कार के दौरान भड़की हिंसा, इस बात को लेकर आपस में भिड़े दो पक्षों के लोग, कई लोग अस्पताल में भर्ती

Khargone News: अंतिम संस्कार के दौरान भड़की हिंसा, इस बात को लेकर आपस में भिड़े दो पक्षों के लोग, कई लोग अस्पताल में भर्ती

Khargone News Hindi | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 2, 2026 / 06:56 pm IST
Published Date: February 2, 2026 6:56 pm IST

खरगोन: Khargone News जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां नर्मदा तट दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते तनाव इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट हो गई और जमकर पथराव भी हुआ। जिसमें 3 से 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Khargone News in Hindi मिली जानकारी के अनुसार, मामला मंडलेश्वर थाना क्षेत्र के सुलगांव का है। बताया जा रहा है कि विवाद शव जलाने को लेकर हुआ है। दरसअल, यहां अंतिम संस्कार के लिए दो पक्षों के लोग पहुंचे हुए थे। इसी दौरान शव को जलाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। गांव में स्थिति इतनी तनाव पूर्ण हो गई कि अंतिम संस्कार में ही पथराव हो गया।

इस घटना में तीन से चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच महिला का अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में मंडलेश्वर के तीन थानों की पुलिस बल गांव में तैनात है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

इन्हें भी पढ़े:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।