CG 5th 8th Result 2026: खत्म हुआ छात्रों का इंतजार, आज जारी होगा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम, जानें परिक्षार्थी कैसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

CG 5th 8th Result 2026: खत्म हुआ छात्रों का इंतजार, आज जारी होगा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम, जानें परिक्षार्थी कैसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

CG 5th 8th Result 2026: खत्म हुआ छात्रों का इंतजार, आज जारी होगा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम, जानें परिक्षार्थी कैसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

CG 5th 8th Result 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 30, 2026 / 08:14 am IST
Published Date: April 30, 2026 7:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे जारी होगा
  • परिणाम स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा
  • 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित किया गया था

रायपुर: CG 5th 8th Result 2026 छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गुरुवार को यानी आज दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम (5th 8th Result 2026) दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा। सभी परीक्षार्थी अपने स्कूल से संपर्क कर अपना परिणाम देख सकते हैं।

CG 5th 8th Result 2026 इस संबंध में ​स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश भी जारी कर दिया है। जिसके विभाग ने लिखा है कि ‘छ.ग. शासन, स्कूल शिक्षा विभाग एवं संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार कक्षा 5वीं एवं 8वीं केन्द्रीकृत परीक्षा वर्ष 2026 के सफल आयोजन उपरांत, उक्त परीक्षा परिणाम की घोषणा कल दिनांक 30.04.2026 (गुरुवार) प्रातः 12:00 बजे किया जायेगा। समस्त परीक्षार्थी / पालक, संबंधित विद्यालय से संपर्क कर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते है।’

29 अप्रैल को जारी हुआ था 10वीं और 12वीं का परिणाम

आपको बता दें कि इससे पहले ​माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 29 अप्रैल को 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी किया। हालांकि बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने में करीब 1 घंटे की देरी हुई, लेकिन फाइनली बोर्ड ने 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है।

5 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी थी परीक्षा

इस साल 10वीं और 12वीं दोनों बोर्ड परीक्षाओं में 5 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 77.15 रहा। जिसमें लड़कों का रिजल्ट 72 फीसदी और लड़कियों का 81 फीसदी है। वहीं छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुल 83.04 फीसदी रहा। जिसमें छात्रों का 78.8 प्रतिशत जबकि छात्राओं का 86.4 प्रतिशत पास प्रतिशत रहा।

 

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।