Dhar Accident News: धार हादसे में इतने लोगों की मौत, सीएम मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को इतने लाख रुपए देगी सरकार
मध्यप्रदेश के इस जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 12 people died in Dhar Road Accident
mohan yadav/ image source: ibc24
धार। Dhar Road Accident मध्यप्रदेश के धार जिले में बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक
वहीं इस हादसे पर सीएम मोहन यादव ने शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा,’धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चिकलिया फाटा के पास हुआ सड़क हादसा हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं। मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इंदौर संभागायुक्त और आईजी को उपचार व्यवस्था के लिए धार जाने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का उपचार नि:शुल्क किया जाएगा। ईश्वर दिवंगतों को शांति व शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।’
धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चिकलिया फाटा के पास हुआ सड़क हादसा हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं।
मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 29, 2026
Dhar Road Accident जानकारी के अनुसार, तिरला थाना क्षेत्र में मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अचानक असंतुलित होकर सड़क के दूसरी ओर पलट गई। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप में बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। खबर लिखे जाने तक इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर वाहन के असंतुलित होने को वजह माना जा रहा है।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- Bhind BJP Neta Viral Video: शादी में जाना भाजपा नेता को पड़ा महंगा, घेरकर ऐसी डिमांड करने लगे लोग, इतने घंटे तक चला हंगामा
CGBSE Class 10th Result: बोर्ड रिजल्ट में इस जिले की बेटी ने बढ़ाया मान! 10वीं मेरिट में लाया ये स्थान, इन्हें दिया अपनी सक्सेस का क्रेडिट - West Bengal Second Phase Voting: प. बंगाल में दूसरे चरण में भी बम्पर वोटिंग पर नहीं टूटा पहले फेज का रिकॉर्ड.. 92% से ज्यादा महिलाओं ने किया वोट, देखें ECI के आंकड़े
- CG 10th Paper Leak Case: इस छात्र संगठन से जुड़ा है पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड! कुछ दिन पहले भूपेश बघेल के साथ खिंचवाई थी तस्वीर, पुलिस ने घोषित किया है इतने का इनाम

Facebook


