Home » Chhattisgarh » CG Assembly LIVE: Uproar likely in the House today? Opposition's stance, government's response!
CG Assembly LIVE: आज सदन में हंगामा तय? विपक्ष के तेवर, सरकार का जवाब!
Ads
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन कई अहम मुद्दों के साथ शुरू हो रहा है। प्रश्नकाल में डिप्टी सीएम अरुण साव और मंत्री लखन देवांगन सहित कई मंत्री जवाब देंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करेंगे, जबकि विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाने की अनुमति मांग सकता है। इसके अलावा परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि में कथित अनियमितता, पुरातात्विक धरोहरों का संरक्षण और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। जानिए आज सदन में क्या-क्या होने वाला है और किन मुद्दों पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने नजर आएंगे।