नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) दिल्ली में मंगलवार सुबह तेज गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि पालम में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। लोधी रोड में 28.2 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। रिज में 24.2 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है, जबकि आया नगर में न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक रिज क्षेत्र में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य मौसम केंद्रों पर बारिश दर्ज नहीं की गई।
मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 152 दर्ज किया गया।
सीपीसीबी के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 0 से 50 के बीच होने पर ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
भाषा तान्या शोभना
शोभना