Home » Chhattisgarh » CG BJP Nagar Nigam Mayor Candidate List 2025
CG BJP Nagar Nigam Mayor Candidate List 2025: दुर्ग में महापौर के लिए भाजपा ने अलका बाघमार को उतारा चुनावी मैदान में, जानिए रायपुर, बिलासपुर से कौन, देखिए पूरी सूची
Ads
CG BJP Nagar Nigam Mayor Candidate List 2025: दुर्ग में महापौर के लिए भाजपा अलका बाघमार को उतारा चुनावी मैदान में, जानिए रायपुर, बिलासपुर से कौन, देखिए पूरी सूची
दुर्ग: CG BJP Nagar Nigam Mayor Candidate List 2025 छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान हो चुका है। नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान होने के साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर सत्ताधानी पार्टी भाजपा ने हाल ही नगर पंचायत और नगर परिषद के उम्मीदवरों के नाम का ऐलान किया था। लेकिन आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा ने नगर निगमों के महापौर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।
CG BJP Nagar Nigam Mayor Candidate List 2025 भाजपा की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार भाजपा ने रायपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए मीनल चौबे के नाम पर मुहर लगाई है। वहीं, दुर्ग नगर निगम के लिए अलका बाघमार को चुनावी मैदान में उतारा गया है। जबकि बिलासपुर नगर निगम से पूजा विधानी महापौर उम्मीदवार होंगी।