CG BJP Rajya Sabha Candidate: राज्यसभा प्रत्याशी बनते ही लक्ष्मी वर्मा ने दिया इस्तीफा, छत्तीसगढ़ में संभाल रही थी ये बड़ी जिम्मेदारी

Ads

राज्यसभा प्रत्याशी बनते ही लक्ष्मी वर्मा ने दिया इस्तीफा, CG BJP Rajya Sabha Candidate Laxmi Verma, Read Full News

  •  
  • Publish Date - March 3, 2026 / 11:30 PM IST,
    Updated On - March 4, 2026 / 12:18 AM IST

रायपुरः CG BJP Rajya Sabha Candidate भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। पार्टी हाईकमान ने 6 राज्यों के लिए कैंडिडेट की लिस्ट जारी की है। जिसमें छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा का नाम है। प्रत्याशी बनने के बाद छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

CG BJP Rajya Sabha Candidate बता दें कि लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ भाजपा की पूर्व उपाध्यक्ष हैं। राज्य महिला आयोग की सदस्य हैं। इससे पहले वे रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष, पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल चुकी है। उन्हें संगठन में अच्छी पकड़ और राजनीति में लगातार सक्रिय, सौम्य छवि के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है।

कब है चुनाव?

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने पिछले महीने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव का ऐलान किया था। बिहार की 5 सीटों के लिए अधिसूचना 26 फरवरी को ही जारी कर दी गई थी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 5 मार्च है। वोटिंग और काउंटिंग 16 मार्च को एक ही दिन होगी। 3 और 4 मार्च को होली की छुट्टी की वजह से नामांकन के लिए महज एक दिन यानी 5 मार्च का दिन शेष बचा है।

इन्हें भी पढ़ें:-