CG Board 10th 12th Result 2026: खत्म हुआ छात्रों का इंतजार, कल जारी होगा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम, खुद शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान, छात्र ऐसे चेंक करें अपना रिजल्ट

CG Board 10th 12th Result 2026: खत्म हुआ छात्रों का इंतजार, कल जारी होगा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम, खुद शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान, छात्र ऐसे चेंक करें अपना रिजल्ट

CG Board 10th 12th Result 2026: खत्म हुआ छात्रों का इंतजार, कल जारी होगा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम, खुद शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान, छात्र ऐसे चेंक करें अपना रिजल्ट

CG Board 10th 12th Result 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 28, 2026 / 01:57 pm IST
Published Date: April 28, 2026 1:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 29 अप्रैल 2026 दोपहर 2:30 बजे परिणाम घोषित होंगे
  • परिणाम देखने के लिए वेबसाइट: cgbse.nic.in और results.cg.nic.in
  • शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों को सकारात्मक दृष्टिकोण से परिणाम स्वीकार करने की सलाह दी

रायपुर: CG Board 10th 12th Result 2026 छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के (10th 12th Result 2026) छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। कल यानी 29 अप्रैल को दसवीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम (CG Board 10th 12th Result 2026 Date) जारी होंगे। इसका ऐलान खुद शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर दी है।

सोशल मीडिया पर शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

CG Board 10th result 2026 kab aayega उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘इंतज़ार की घड़ियाँ अब समाप्ति की ओर हैं। कल दोपहर 02:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है।’ (CG Board 10 Result)

उन्होंने आगे लिखा कि ‘इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएँ। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है, और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएँ निहित हैं।’

उत्तर पुस्तकिताओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी

आपको बता दें कि उत्तर पुस्तकिताओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जिसके बाद अब कल यानी 29 अप्रैल को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल कल 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी करेंगे। सीजीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in के साथ-साथ DigiLocker के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

CGBSE Result 2026 ऐसे चेक कर सकेंगे (cg board class 10th result 2026 kaise dekhe)

  • आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
  •  होमपेज पर CGBSE 10th Result 2026 / CGBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि रिजल्ट से जुड़ा कोई भी नया अपडेट तुरंत मिल सके।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।