Raipur Ganesh Utsav 2026: गणेशमय हुई राजधानी रायपुर, हर तरफ नजर आ रही बप्पा के आगमन की धूम, कल पंडालों में विराजेंगे विघ्नहर्ता

Raipur Ganesh Utsav 2026: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब हर तरफ गणपति बप्पा के आगमन की धूम नजर आने लगी है।

Raipur Ganesh Utsav 2026: गणेशमय हुई राजधानी रायपुर, हर तरफ नजर आ रही बप्पा के आगमन की धूम, कल पंडालों में विराजेंगे विघ्नहर्ता

Raipur Ganesh Utsav 2026/Image Credit: Instagram


Reported By: Prachi Pandey,
Modified Date: September 13, 2026 / 05:39 pm IST
Published Date: September 13, 2026 5:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर में अब हर तरफ बप्पा के आगमन की धूम नजर आने लगी है।
  • शहर के अलग-अलग इलाकों में बप्पा के स्वागत का सिलसिला शुरू हो चुका है।
  • गणेश समितियां अपनी प्रतिमाओं को खास अंदाज में पेश कर रही हैं।

Raipur Ganesh Utsav 2026: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब हर तरफ बप्पा के आगमन की धूम नजर आने लगी है। कहीं ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति का स्वागत हो रहा है, तो कहीं आकर्षक झांकियों और खास थीम के जरिए बप्पा को पंडाल तक लाया जा रहा है। गणेश उत्सव को लेकर समितियों में खासा उत्साह है और भक्त भी बप्पा की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अलग-अलग थीम पर तैयार गई हैं बप्पा की प्रतिमाएं

इस बार रायपुर में गणेश समितियां अपनी प्रतिमाओं को खास अंदाज में पेश कर रही हैं। (Raipur Ganesh Utsav 2026) अलग-अलग थीम पर तैयार की गई प्रतिमाओं के साथ भव्य स्वागत की तस्वीरें सामने आ रही हैं। खास बात ये है कि कई जगहों पर बप्पा के फेस रिवील का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इन वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

पूरी तरह गणेशमय हुई राजधानी

Raipur Ganesh Utsav 2026: समता कॉलोनी हो, गुढियारी चौक या फिर सत्ती बाजार… शहर के अलग-अलग इलाकों में बप्पा के स्वागत का सिलसिला शुरू हो चुका है। इन जगहों पर गणेश प्रतिमाओं के पहुंचने के दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। कहीं फूलों की बारिश के साथ स्वागत हुआ, तो कहीं ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच बप्पा का आगमन हुआ। यानी गणेश चतुर्थी से पहले ही राजधानी रायपुर पूरी तरह गणेशमय होती नजर आ रही है। पंडाल सज रहे हैं, तैयारियां अंतिम दौर में हैं और बप्पा के स्वागत के साथ ही शहर में उत्सव की शुरुआत हो चुकी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.