CG Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का 8वां दिन, आज इस मुद्दे पर गरमाएगा सदन, प्रश्नकाल में विपक्ष करेगा घेराव
CG Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का 8वां दिन, आज इस मुद्दे पर गरमाएगा सदन, प्रश्नकाल में विपक्ष करेगा घेराव
CG Budget Session 2026 | Photo Credit: IBC24
- छग विधानसभा के बजट सत्र का आज 8वां दिन
- सदन में जंबूरी विवाद, आत्मानंद स्कूलों का मुद्दा गूंजेगा
- कांग्रेस विधायक उमेश पटेल प्रश्नकाल में उठाएंगे मुद्दा
रायपुर: CG Budget Session 2026 छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र (Chhattisgarh Assembly budget session 2026) का आज 8वां दिन है। आज भी सदन की कार्यवाही हंगामेदार रहने का आसार है। बताया जा रहा है कि सदन में आज जंबूरी विवाद, आत्मानंद स्कूलों का मुद्दा गूंजेगा। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक उमेश पटेल इस मुद्दे को उठाएंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी स्कूलों की दुर्दशा को लेकर सवाल लगाया है। इन सवालों का जवाब स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सदन में देंगे। इसके अलावा विभागों से जुड़े सवालों का जवाब मंत्री लखन लाल और डिप्टी सीएम अरुण साव देंगे।
ध्यानाकर्षण में उठेगा ये मुद्दा
CG Budget Session 2026 जिसके बाद ध्यानाकर्षण के दौरान आज सदन में आयुष्मान से इलाज नहीं होने का मुद्दा उठेगा। कांग्रेस विधायक कविता लहरे आयुष्मान योजना के तहत इलाज नहीं मिलने का मुद्दा सदन में उठाएंगी। वहीं अनुज शर्मा धरसींवा क्षेत्र में उद्योगों के रासायनिक अपशिष्ट से पानी प्रदूषित होने के मामले को ध्यानाकर्षण के जरिए उठाएंगे। इसके अलावा मंत्री ओपी चौधरी और रामविचार नेताम के विभागों पर भी चर्चा होगी। साथ ही मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों की अनुदान मांगों पर भी सदन में विचार किया जाएगा।
7वां दिन इस मुद्दे पर गरमाया सदन
छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को धान खरीदी के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी दल ने ‘मुसवा’ के नाम पर सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि 2024-25 सीजन में किसानों से खरीदे गए बड़ी मात्रा में धान को चूहों ने खा लिया, कुछ धान भ्रष्ट अधिकारियों ने बेच दिया या रखरखाव के कारण खराब हो गया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: जवाब नहीं पूरा.. होमवर्क अधूरा!… गलत और अपुष्ट जानकारी पर घिरी सरकार, क्या वाकई आधे-अधूरे जवाब दे रहें मंत्री?
- ISI Agent Arrested: नौसेना का लांस नायक निकला ISI का एजेंट, पाकिस्तान को दे रहा था ये खुफिया जानकारी, इस जगह पर थी पोस्टिंग
- शह मात The Big Debate: आदिवासियों के लिए अलग धर्म की मांग, छिड़ गया महासंग्राम!… क्या जायज है नेता प्रतिपक्ष की डिमांड?

Facebook


