CG Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का 7वां दिन, इस विषय पर स्थगन प्रस्ताव ला सकती है कांग्रेस, ध्यानाकर्षण के दौरान गूंजेगा ये मुद्दा
CG Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का 7वां दिन, इस विषय पर स्थगन प्रस्ताव ला सकती है कांग्रेस, ध्यानाकर्षण के दौरान गूंजेगा ये मुद्दा
CG Budget Session 2026 | Photo Credit: IBC24
- छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 7वां दिन
- आज भी विधानसभा की कार्यवाही रह सकती है हंगामेदार
- कांग्रेस धान खरीदी के मुद्दे पर ला सकती है स्थगन प्रस्ताव
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र (Chhattisgarh Assembly budget session 2026) का आज 7वां दिन है। आज भी सदन की कार्यवाही हंगामेदार रहने का आसार है। बताया जा रहा है कि आज भी कांग्रेस धान खरीदी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है और शून्यकाल के दौरान इस विषय पर स्थगन प्रस्ताव भी लाया जा सकता है।
ध्यानाकर्षण के दौरान गूंजेगा ये मुद्दा
CG Budget Session 2026 वहीं ध्यानाकर्षण के दौरान स्मार्ट सिटी में भ्रष्टाचार का मुद्दा गूंजेगा। बीजेपी के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने इस विषय पर ध्यानाकर्षण लगाया है। इसके अलावा सिरपुर महोत्सव के आयोजन में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का मुद्दा भी सदन में उठने की संभावना है। वहीं आज विभागवार बजट अनुदान पर भी चर्चा होगी। डिप्टी सीएम विजय शर्मा के विभागों से जुड़ी मांग पर चर्चा होगी।
6वां दिन इस मुद्दे पर गरमाया सदन
आपको बता दें कि होली की छुट्टी के बाद सोमवार फिर से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो हुआ सत्र के दौरान बजट की अनुदान मांगों पर विभागवार चर्चा हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण विभागों के कामकाज और बजट को लेकर बहस हुई। सदन में प्रश्नकाल के दौरान आज बस्तर संभाग में इस साल हुई धान खरीदी को लेकर मुद्दा गरमाया। प्रश्नकाल में कांग्रेस ने सरकार को घेरते हुए नजर आए। इस दौरान कांग्रेस ने सरकार पर किसानों के साथ छल करने का आरोप लगाया और सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर बहिर्गमन कर दिया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Jabalpur Shia Muslim Community: ईरान पर हमलों के विरोध में सड़कों पर उतरा ये समाज, खामनेई को बताया शहीद, कैंडल मार्च निकालकर भारत सरकार से की ऐसी मांग
- Johnny Lever News : जब जॉनी लीवर के बेटे को हुआ था ट्यूमर, घुटनों पर बैठकर पिता ने मांगी थी दुआ, जेमी लीवर ने खोला बड़ा राज
- शह मात The Big Debate: धान खरीदी पर शोर बेहिसाब, तीखे सवाल..करारे जवाब! सदन में एक बार फिर घिरी सरकार, आखिर बार-बार क्यों उठाया जा रहा ये मुद्दा?

Facebook


