CG Budget Session 2026: अपने ही विधायक के सवाल में फंसे स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल, इस मुद्दे को लेकर पूछे सवाल तो नहीं दे पाए जवाब, देखें लाइव
CG Budget Session 2026: अपने ही विधायक के सवाल में फंसे स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल, इस मुद्दे को लेकर पूछे सवाल तो नहीं दे पाए जवाब, देखें लाइव
CG Budget Session 2026 | Photo Credit: IBC24
- बजट सत्र के 9वें दिन स्वास्थ्य विभाग पर तीखी बहस
- भाजपा विधायक लता उसेंडी ने भुगतान में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया
- विपक्ष ने सरकार से जवाब और कार्रवाई की मांग की
रायपुर: CG Budget Session 2026 छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 9वां दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विभागों के कामकाज और बजट को लेकर बहस हुई। प्रश्नकाल में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने ही दल की विधायक के सवालों में घिरते नजर आए। इस दौरान भाजपा विधायक लता उसेंडी ने स्वास्थ्य विभाग में काम होने के बावजूद भुगतान नहीं होने का मुद्दा उठाया और सरकार से सवाल किए।
CG Budget Session 2026 LIVE लता उसेंडी ने कहा कि कई मामलों में काम पूरा होने के बाद भी ठेकेदारों को भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आपके अधिकारी कभी मौखिक वर्क ऑर्डर पर भुगतान करते है, तो कभी उसी आधार पर भुगतान करने से मना कर देते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जो अधिकारी आपको गलत जानकारी देते है, उस पर क्या कार्यवाई की गई। आपने 9 महीने पहले उन पर कार्यवाई का आश्वासन दिया था। आज तक कार्रवाई नहीं हुई। इस मुद्दे पर विपक्ष ने भी सरकार को घेरते हुए विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और जवाब की मांग की।
इन्हें भी पढ़े:-
- 12 March 2026 Aaj Ka Rashifal: आज का दिन इन राशी वालों के लिए शुभ, क्या आपकी भी चमकेगी किस्मत! पढ़ें गुरुवार का राशिफल
- Farooq Abdullah Attack: पूर्व मुख्यमंत्री पर जानलेवा हमला! शादी में हमलावर ने सिर पर तानी बंदूक, मची अफरा-तफरी, डिप्टी सीएम भी थे मौजूद, सामने आया CCTV वीडियो
- इन लोगों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, अचानक हो सकता है धन का लाभ, पढ़े मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का हाल

Facebook


