इन लोगों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, अचानक हो सकता है धन का लाभ, पढ़े मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: इन लोगों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, अचानक हो सकता है धन का लाभ, पढ़े मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का हाल

इन लोगों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, अचानक हो सकता है धन का लाभ, पढ़े मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 12 March 2026

Modified Date: March 12, 2026 / 07:01 am IST
Published Date: March 12, 2026 6:31 am IST

नई दिल्ली: Aaj Ka Rashifal 12 March 2026 आज 12 मार्च दिन गुरुवार है। गुरुवार व्रत में भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करते हैं। आज चैत्र कृष्ण नवमी तिथि, मूल नक्षत्र, तैतिल करण, सिद्धि योग, दक्षिण का दिशाशूल और धनु राशि में चंद्रमा है। आज वृषभ राशि वालों की लव लाइफ ठीक रहेगी। साथ ही आज मिथुन राशि वालों को भी सफलता मिलेगी। आइए जानते हैं और किन राशियों के लिए कैसा रहेगा ये दिन?

aaj ka rashifal astrosage मेष राशि: आज इन राशियों के जातकों को मान सम्मान मिलेगा। आपके अटके हुए काम भी पूरे होंगे। साथ ही आपको अपने करियर में बदलाव देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं परिवार में नया सदस्य आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी फायदा हो सकता है।

वृषभ राशि: आज आपको इन्वेस्टमेंट से फायदा होने के योग बन रहे हैं। किसी ऐसी जगह से पैसा आ सकता है, जहां से सोचा भी नहीं होगा। जो लोग विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, उनकी इच्छा भी पूरी हो सकती है।।

मिथुन राशि: जो सरकारी नौकरी में उनकों प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस पेशा लोगों के ​लिए आज का दिन बड़ा ही अच्छा रहने वाला है। साथ ही आज आपका हर काम पूरे होने की संभावना बनी हुई है। बड़े काम में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि: आज आपको थोड़ा पैसा की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आंखों से जुड़ी कोई परेशानी होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में धन लाभ होगा। महिलाओं के लिए दिन विशेष शुभ है।

सिंह राशि: परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधी मामले में आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा।

कन्या राशि: आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अचानक आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। छात्रों को परीक्षा के लिए ये समय एकदम ठीक है। निकट भविष्य में इस समय किए गए अच्छे कामों का परिणाम मिल सकता है।

तुला राशि: आज आपको संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी के नए ऑफर भी आ सकते हैं। साथ ही आपको किसी इन्वेस्टमेंट में फायदा होगा। करियर में भी सुधार की संभावना बनी हुई है। अचल संपत्ति या वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो समय अनुकूल है।

वृश्चिक राशि: सेहत के प्रति सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई बड़ी मुसीबत आ सकती है। शादी-विवाह से जुड़ी बातें सफल रहेंगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। परिवार में कोई शुभ प्रसंग हो सकता है

धनु राशि: संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी को भी कर्ज न दें, नहीं तो पैसा लंबे समय के लिए उलझ सकता है। इसके अलावा आपको कोर्ट कचहरी के मामले में आपके पक्ष में निर्णय आ सकता है।

मकर राशि: कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। पेट से संबंधित कोई बीमारी जैसे बदहजमी आदि हो सकती है। ये दिन आपके लिए मिला-जुला फल देने वाला रहेगा।

कुंभ राशि: इस राशि के लोगों की संतान से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की मदद की परेशानी का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि: इस राशि के लोग किसी से भी व्यर्थ विवाद न करें। ये समय शुभ फल देने वाला रहेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिलेगी। मकान या नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकता है।

इन्हें भी पढ़े:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।