CG Congress Candidate List: दिल्ली से लौटे डिप्टी CM सिंहदेव, बताया इस दिन जारी होगी कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट

CG Congress Candidate List: दिल्ली से लौटे डिप्टी CM सिंहदेव, बताया इस दिन जारी होगी कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट

CG Congress Candidate List

Modified Date: October 9, 2023 / 10:41 pm IST
Published Date: October 9, 2023 10:41 pm IST

रायपुर : दिल्ली दौरे पर रहे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव रायपुर लौट आएं है। यह एयरपोर्ट में मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि पार्टी पितृ पक्ष के बाद अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी। उन्होंने इस दौरान भाजपा की सूची को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि बीजेपी अमूमन नए चेहरों पर चुनाव लड़ती है लेकिन इस बार उन्होंने पुराने चेहरों पर दांव लगाया है। बिरनपुर से हिंसा में जान गंवाने वाले युवक के पिता को टिकट जाने को उन्होंने भाजपा का प्रयोग बताया।

ये है चुनाव कार्यक्रम

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने सोमवार (9 अक्टूबर) को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव कराने के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव 7 नवंबर से शुरू होंगे और सभी राज्यों के वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

पुराने चेहरे नया चुनाव..कितना कारगर ये दांव? क्या पुराने चेहरों पर भरोसा करना बीजेपी की मजबूरी है? देखें वीडियो

छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण 7 नवंबर को संपन्न होगा। दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ को छोड़कर अन्य सभी राज्यों में चुनाव एक चरण में होने हैं। चुनाव आयोग की घोषणा के मुताबिक, मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होना है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनाएंगे आप, इस सर्वे में क्लिक करके बताएं अपना मत
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown