CG Congress News: कांग्रेस में नियुक्ति पर बखेड़ा! जारी होते ही रद्द हुई वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, PCC ने लिया कड़ा फैसला

CG Congress News: कांग्रेस में नियुक्ति पर बखेड़ा! जारी होते ही रद्द हुई वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, PCC ने लिया कड़ा फैसला

CG Congress News: कांग्रेस में नियुक्ति पर बखेड़ा! जारी होते ही रद्द हुई वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, PCC ने लिया कड़ा फैसला

CG Congress News || Image- IBC24

Modified Date: April 11, 2026 / 01:27 pm IST
Published Date: April 11, 2026 1:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शहर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा जारी सूची को PCC ने निरस्त किया
  • सूची बिना अनुमोदन जारी की गई थी
  • वरिष्ठ नेताओं के नामों को नजरअंदाज करने का आरोप

रायपुर: CG Congress News शहर कांग्रेस संगठन सृजन को लेकर अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन द्वारा जारी की गई 66 वार्डों में अध्यक्षों की नियुक्ति को कुछ ही घंटे में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने इसे निरस्त कर दिया। पीसीसी ने स्पष्ट कहा कि सूची को बिना सहमति से जारी की गई है, जिसके चलते इसे अवैधानिक माना गया है। आरोप है कि कई वरिष्ठ नेताओं के नामों को नजरअंदाज किया गया।

बिना अनुमादेन जारी

CG Congress News आदेश में स्पष्ट लिखा है कि शहर अध्यक्ष द्वारा बिना पीसीसी के अनुमोदन के सूची जारी की गई थी, जिसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जा रहा है। इस संबंध में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मेनन का कहना है कि ये शहर अध्यक्ष का अधिकार है।

हालांकि उन्होंने यह भी माना कि पीसीसी के पास सूची को निरस्त करने का विशेषाधिकार है। उन्होंने कहा कि सूची में जो कुछ भी कमी होगी उस पर चर्चा कर ठीक कर लेंगे। किसी प्रकार की शिकायत की बात नहीं है।

Congress District President Releases List of Ward Presidents; PCC Revokes It

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।