BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Congress protest : कलेक्ट्रेट में बैरीकेड तोड़कर अंदर घुसे कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस के साथ हुई जमकर झूमाझटकी

CG Congress protest: कांग्रेसियों ने बताया कि साय सरकार प्रदेश में धान खरीदी में किसानो को टोकन के नाम पर, बारदाने के नाम पर, गिरदावरी के नाम पर परेशान कर …

CG Congress protest, image source; ibc24

CG Congress protest, image source; ibc24

Dr.Anil Shukla
Published: 13 Dec 2024 | 10:01 pmModified: 13 Dec 2024 | 10:03 pm

धमतरी: CG Congress protest धमतरी में जिला कांग्रेस के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने पांच सूत्री मांगो को कलेक्ट्रेट का घेराव किया। जिला कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता ब्रह्मा चौक से कलेक्टर कार्यालय तक पैदल पहुंचे। और इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर का बेरीकेड तोड़कर कांग्रेसी अंदर घुस गए। इस दरमियान सुरक्षा बल और कांग्रेसियों के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई।

विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने बताया कि साय सरकार प्रदेश में धान खरीदी में किसानो को टोकन के नाम पर, बारदाने के नाम पर, गिरदावरी के नाम पर परेशान कर रही है। किसान अपनी उपज धान को मंडी में न बेच सके, इसलिए परेशान कर रही है।

read more:  DFO Mahendra Singh Solanki Suicide: वनमंडलाधिकारी महेंद्र सिंह सोलंकी ने की आत्महत्या.. फंदे पर झूल रही थी लाश, इस वजह से ख़ुदकुशी किये जानें की आशंका

वहीं प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरा होने को लेकर कांग्रेस ने हमला बोला और कहा कि एक साल के कार्यकाल में कोई भी उपलब्धि नहीं है बल्कि प्रदेश सहित धमतरी जिले में कानून व्यवस्था चरमराई है। आए दिन चाकूबाजी की घटना होती है जिससे शहरवासी परेशान है। एक साल में चाकूबाजी की घटना में बेतहाशा वृद्धि हुई है।

वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया कि महानदी का सीना चीर कर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन जोरों पर है। शाही में अवैध प्लाटिंग का खेल किसी से छुपा नहीं है। इन सब पर रोक लगाने कलेक्टर परिसर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

read more: खेल सलाहकार समिति, सरकारी पर्यवेक्षक समय की जरूरत: पूर्व खिलाड़ियों ने खेल मंत्री से कहा

कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कलेक्ट्रेट घेराव प्रदर्शन कार्यक्रम में धमतरी ओर सिहावा विधायक अंबिका मरकाम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

read more: Kal Ka Rashifal: आज रात पलटी मारेगी इन राशियों की किस्मत, खुलेंगे तरक्की के नए मार्ग, छप्परफाड़ बरसेगा पैसा

FAQ: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदर्शन से जुड़े सामान्य प्रश्न

1. छत्तीसगढ़ कांग्रेस का यह प्रदर्शन क्यों हुआ?

इस प्रदर्शन का मुख्य कारण पांच सूत्री मांगें थीं, जिनमें धान खरीदी, किसानों की समस्याएं, गिरदावरी, और कानून-व्यवस्था से संबंधित मुद्दे शामिल हैं। कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश सरकार इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है।

2. प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच क्या हुआ?

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का बैरिकेड तोड़ दिया और अंदर घुस गए, जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई।

3. कांग्रेस की प्रमुख मांगें क्या थीं?

कांग्रेस की मांगों में किसानों को धान खरीदी में हो रही परेशानी, अवैध रेत उत्खनन, अवैध प्लॉटिंग पर रोक और धमतरी जिले में कानून-व्यवस्था सुधारने की आवश्यकता शामिल थी।

4. क्या प्रदर्शन के दौरान कोई नेता शामिल थे?

हां, इस प्रदर्शन में धमतरी और सिहावा विधायक अंबिका मरकाम सहित कई कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

5. छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदर्शन का क्या नतीजा निकला?

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसके जरिए उन्होंने अपनी मांगों और समस्याओं पर ध्यान दिलाने का प्रयास किया।

छत्तीसगढ़ सरकार का एक साल पूरा होने पर आपकी राय 

मध्यप्रदेश सरकार का एक साल पूरा होने पर आपकी राय

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: CG Congress protest : कलेक्ट्रेट में बैरीकेड तोड़कर अंदर घुसे कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस के साथ हुई जमकर झूमाझटकी

शहर की खबरें

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm