Mirzapur Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में इतने लोग जले जिंदा, नेशनल हाइवे में मची चीख पुकार, जानें कहां हुआ रूह कंपा देने वाला एक्सीडेंट

Mirzapur Road Accident News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो कारों में सवार 11 लोगों की मौत हो गई है।

Mirzapur Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में इतने लोग जले जिंदा, नेशनल हाइवे में मची चीख पुकार, जानें कहां हुआ रूह कंपा देने वाला एक्सीडेंट

Mirzapur Road Accident News|| Image- Symbolic File

Modified Date: April 22, 2026 / 11:58 pm IST
Published Date: April 22, 2026 11:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।
  • इस हादसे में दो कारों में सवार 11 लोगों की मौत हो गई है।
  • बुधवार की रात ट्रक, कार, बोलेरो और ट्रेलर आपस में टकरा गए।

Mirzapur Road Accident News: मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो कारों में सवार 11 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और शवों को वाहनों से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

जिंदा जले 11 लोग

मिली जानकारी के अनुसार, रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार की रात आठ बजे ट्रक, कार, बोलेरो और ट्रेलर आपस में टकरा गए। (Mirzapur Road Accident News) टक्कर के बाद दोनों कारों में आग लग गई और दोनों कारों में सवार 11 लोगों की जिंदा जलने के कारण मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। सूचना पर मौके पर सीओ अन्य अधिकारी पहुंचे हैं।

कैसे हुआ हादसा?

Mirzapur Road Accident News:  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ड्रमंडगंज घाटी में रात को आठ बजे गिट्टी लगा ट्रेलर उतर रहा था। उसके पीछे स्विफ्ट कार सवार आ रहे थे। कार के पीछे दाल लगा ट्रक आ रहा था। दाल लदे ट्रक के पीछे बोलेरो सवार चल रहे थे। दाल लगे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। उसने आगे स्विफ्ट कार में टक्कर मारी। स्विफ्ट कार आगे ट्रेलर में टकरा गई। (Mirzapur Road Accident News) टक्कर में पीछे से आ रही बोलेरो ट्रक में टकराई। आपस में गाड़ियों के टकराने के चलते बोलेरो में आग लग गई। ट्रक चालक घायल हुआ है। वह बाहर निकल गया पर आग लगने से बोलेरो सवार सभी लोग गाड़ी में फंस गए।

पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि, घाटी में ट्रक उतार रहा था। उसके पीछे कार थी। कार के पीछे एक ट्रेलर था। (Mirzapur Road Accident News) उसके पीछे बोलेरो थी। आपस में सभी गाड़ियां टकरा गईं। बोलेरो में आग लग गई। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम बुझाने के लिए लगी है। बोलेरो सवार लोग जले हैं। राहत बचाव कार्य चल रहा है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.