छत्तीसगढ़ को एक और राष्ट्रीय अवार्ड, मत्स्य पालन के लिए मिला बेस्ट इनलैण्ड स्टेट का पुरस्कार, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने दी बधाई

Ads

छत्तीसगढ़ को एक और राष्ट्रीय अवार्ड : Cg gets another national award, best inland state award for fisheries

  •  
  • Publish Date - November 18, 2022 / 09:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

रायपुरः Cg gets another national award छत्तीसगढ़ को मिलेगा एक और राष्ट्रीय पुरस्कार। देश में मत्स्यपालन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बेस्ट इनलैण्ड स्टेट पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार केन्द्र शासित प्रदेश दमन में 21 नवम्बर को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने मत्स्यपालन विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Read More : 15 साल के स्टूडेंट के प्यार में पागल हुई महिला टीचर, पहले फोन पर की एडल्ट टॉक, फिर कई बार बनाया शारीरिक संबंध

Cg gets another national award मत्स्य पालन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह पुरस्कार विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड द्वारा दिया जाता है। केन्द्र शासित प्रदेश दमन में आयोजित समारोह में केंद्रीय मत्सपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला एवं राज्य मंत्री संजीव कुमार बाल्यान सहित अन्य अतिथिगण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Read More : Railway Recruitment 2023: युवाओं को रेलवे ने दी बड़ी खुशखबरी..! बताया कब तक मिलेगी नौकरी, जानें क्या है प्लान?