CJP Protest Latest Update | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: CJP Protest Latest Update देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) का प्रदर्शन लगातार जारी है। NEET पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे देशभर में युवा छात्र सड़कों पर हैं। इसी प्रदर्शन के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विरोध कर रही कॉकरोच जनता पार्टी को बातचीत जारी रखने का ऑफर भेजा गया था। लेकिन सीजेपी की लीडरशिप ने इस ऑफर से इनकार कर दिया था।
CJP Protest Latest Update सरकारी सूत्रों के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रस्ताव दिया गया था। हालांकि, पार्टी नेतृत्व ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
सूत्रों का कहना है कि सरकार की ओर से बातचीत के माध्यम से गतिरोध खत्म करने की कोशिश की गई थी, लेकिन फिलहाल दोनों पक्षों के बीच किसी सहमति पर बात नहीं बन सकी है। ऐसे में प्रदर्शन पहले की तरह जारी है। आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले दो-तीन दिन में उपद्रवियों द्वारा किए गए बवाल में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। इनमें दो एसीपी भी घायल हुए हैं।
Govt sources say offer for continuation of talks was sent to protesting Cockroach Janta Party, however, the offer was rejected by CJP’s leadership. pic.twitter.com/MqPt5qE4en
— ANI (@ANI) July 23, 2026