CG Janjgir AAP Candidate: भाजपा-कांग्रेस के बाद अब BSP में भी बगावत.. टिकट नहीं मिलने पर थाम लिया AAP का हाथ

BC24 संवाददाता राजकुमार साहू से खास बातचीत में परमेश्वर सांडे ने कहा कि वे कई दशकों से बहुजन मूवमेंट से जुड़े हुए हैं और बसपा से दावेदारी की थी, लेकिन मेहनत करने वालों को बसपा में टिकट नहीं मिली।

CG Janjgir AAP Candidate: भाजपा-कांग्रेस के बाद अब BSP में भी बगावत.. टिकट नहीं मिलने पर थाम लिया AAP का हाथ

CG Janjgir AAP Candidate

Modified Date: October 23, 2023 / 09:19 pm IST
Published Date: October 23, 2023 9:19 pm IST

जांजगीर-चाम्पा: जांजगीर विधानसभा क्षेत्र में बसपा से दावेदारी करने वाले रिटायर्ड अधिकारी परमेश्वर सांडे को जब टिकट नहीं मिली तो उन्होंने अब आम आदमी पार्टी की डोर पकड़ ली है। उन्हें, आप ने जांजगीर-चाम्पा से प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है।

CG Shakuntala Sahu Exclusive: टिकट कटने के बाद शकुंतला साहू ने मांगी इस बात के लिए माफ़ी.. किया ये बड़ा खुलासा भी

IBC24 संवाददाता राजकुमार साहू से खास बातचीत में परमेश्वर सांडे ने कहा कि वे कई दशकों से बहुजन मूवमेंट से जुड़े हुए हैं और बसपा से दावेदारी की थी, लेकिन मेहनत करने वालों को बसपा में टिकट नहीं मिली। अब उन्होंने दिल्ली और पंजाब के विकास मॉडल से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी ज्वाइन किया है। आप प्रत्याशी परमेश्वर सांडे ने कहा कि जांजगीर-चाम्पा विधानसभा क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है। कांग्रेस और भाजपा के विधायकों ने कोई काम नहीं किया है। उनका कहना है कि क्षेत्र में वे अधिकारी के तौर पर सक्रिय रहे हैं, सभी लोगों से उनका बेहतर सम्पर्क है, इसका लाभ चुनाव में जरूर मिलेगा।

CG BJP Election Relly 2023: बिलासपुर में हिंदुत्व का माहौल बनाने आ रहे है असम के CM हिमंता सरमा.. भाषणों से फिर गर्माएगी प्रदेश की सियासत

गौरतलब है कि अबतक भाजपा और कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियों में ही बगावत देखने को मिली थी जबकि क्षेत्रीय पार्टियों के बीच इस तरह की स्थित इससे पहले देखने को नहीं मिली थी। वही जांजगीर क्षेत्र में बसपा की पकड़ को देखते हुए आशंका जताई जा रहे है कि इस बगावत से पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार को मुश्किलों को सामना करना पड़ सकता है।

अब जुड़े IBC24 के WhatsApp Channel से

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown