CG BJP Leaders Will Join Congress: 'भाजपा के आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक कांग्रेस में होंगे शामिल...लगातार हैं संपर्क में' पीसीसी चीफ दीपक बैज ने किया दावा / Image: AI Generated
रायपुर: CG BJP Leaders Will Join Congress छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में आए दिन किसी ना किसी मुद्दे को लेकर घमासान मचा रहता है। हाल ही में पीएम आवास के मुद्दे पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खुली बहस की थी। भारतीय राजनीति के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला। वहीं, अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने ऐसा बयान दे दिया है कि हड़कंप मच गया है। दीपक बैज ने दावा करते हुए कहा है कि बड़ी संख्या में भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं।
CG BJP Leaders Will Join Congress पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि बीजेपी के भीतर भगदड़ मची हुई है। आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक हमारे संपर्क में हैं और आने वाले दिनों में कांग्रेस बड़ा प्रवेश होने वाला है। जो नेता कांग्रेस छोड़कर गए, वो भी हमारे संपर्क में हैं। चुनाव से पहले इस्तीफे का दौर शुरू हो चुका है। बता दें कि हाल ही में मंत्री खुशवंत साहेब के भाई ढालदास साहेब ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। वहीं, अब पीसीसी चीफ के इस दावे को लेकर सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है।
वहीं, दूसरी ओर पीसीसी चीफ दीपक बैज भाजपा नेताओं के कांग्रेस में प्रवेश की बात कर रहे हैं। जबकि खुद कांग्रेस पार्टी में दो फाड़ की चर्चा जोरों पर है। हाल ही में टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत, देवेंद्र यादव को एक ही कार में देखे जाने के बाद गुटबाजी की खबरों की जमकर चर्चा हुई थी। हालांकि बाद में अंबिकापुर प्रवास के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव एक ही मंच पर नजर आए थे।
बता दें कि पीसीसी चीफ दीपक बैज ऐसा बयान पहली बार नहीं दे रहे हैं। भाजपा नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के दावे तो पीसीसी चीफ पहले भी कर कई बार कर चुके हैं। लेकिन सत्ताधारी पार्टी में अभी तक कोई बड़ी टूट देखने को नहीं मिली है। अब देखना होगा कि विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे पास आता है तो सियासी ऊंट किस करवट बैठता है।