Spyware: कॉल, चैट, लोकेशन… कुछ भी नहीं सेफ! नया स्पाईवेयर चुपचाप कर रहा है सब कुछ ट्रैक! जानिए कैसे रहें सुरक्षित
Spyware: ZeroDayRAT नाम का नया स्पाईवेयर तेजी से फैल रहा है। यह यूजर के फोन में घुसकर मैसेज, कैमरा और अन्य निजी डेटा तक हमलावर को पहुंच दे सकता है। सबसे चिंता की बात यह है कि यह टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर खुलेआम बेचा जा रहा है, जिससे खतरा और बढ़ गया है।
(Spyware/ Image Credit: Pexels)
- ZeroDayRAT को हाल के वर्षों का खतरनाक स्पाईवेयर माना जा रहा है।
- यह कैमरा और माइक्रोफोन तक की एक्सेस हैकर्स को दे सकता है।
- यूजर की लोकेशन और मैसेज भी ट्रैक किए जा सकते हैं।
ZeroDayRAT Spyware: इन दिनों ZeroDayRAT नाम का एक नया स्पाईवेयर मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी चिंता बन गया है। इसे पिछले कुछ सालों के सबसे खतरनाक स्पाईवेयर में गिना जा रहा है। यह एंड्रॉयड और आईफोन दोनों को निशाना बना सकता है। एक बार डिवाइस में घुसने के बाद यह कैमरा, माइक्रोफोन, मैसेज और नोटिफिकेशन जैसी निजी जानकारियों तक पहुंच बना लेता है।
कैसे चुराता है आपकी निजी जानकारी (How does it steal your Information?)
यह स्पाईवेयर इंस्टॉल होते ही यूजर का डेटा हैकर्स तक भेजना शुरू कर देता है। हमलावर फोन पर आने वाले नोटिफिकेशन, GPS लोकेशन, इनबॉक्स मैसेज, ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी, बैटरी स्टेटस और यहां तक कि लॉक स्टेटस भी देख सकते हैं। इससे यह भी पता लगाया जा सकता है कि यूजर किससे ज्यादा बात करता है, कौन से ऐप ज्यादा इस्तेमाल करता है और किस नेटवर्क पर सक्रिय रहता है।
टेलीग्राम पर खुलेआम बिक्री (Open Sale on Telegram)
ZeroDayRAT को लेकर सबसे बड़ी चिंता यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा तकनीकी ज्ञान की जरूरत नहीं होती। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्पाईवेयर टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर खुलेआम बेचा जा रहा है। इसका मतलब है कि कोई भी व्यक्ति इसे खरीदकर गलत मकसद के लिए इस्तेमाल कर सकता है, जिससे साइबर खतरा और बढ़ जाता है।
खुद को कैसे रखें सुरक्षित (How to keep Safe)
बढ़ते साइबर खतरों के बीच सतर्क रहना बेहद जरूरी है। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और थर्ड-पार्टी वेबसाइट से ऐप डाउनलोड करने से बचें। हमेशा आधिकारिक प्लेटफॉर्म जैसे गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से ही ऐप इंस्टॉल करें। साथ ही फोन को नियमित रूप से अपडेट रखें और मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें।
इन्हें भी पढ़ें:
- Mahashivratri 2026: समुद्र मंथन से आगे की कहानी… दक्ष के श्राप ने कैसे चंद्रमा को पहुंचाया शिव के सिर तक?
- India vs Namibia: T20 विश्व कप में भारत का दूसरा मैच आज, नामीबिया से होगा मुकाबला
- Son Killed Mother: दूसरी पत्नी नहीं करती थी पसंद, तो बेटे ने मां को दिखाया यमलोक का रास्ता, उसके बाद की कहानी पढ़कर रह जाएंगे दंग…

Facebook


