BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG News: झीरम घाटी हत्याकांड की आज 12वीं बरसी, 12 साल बाद भी जख्म ताजा

CG News: झीरम घाटी हत्याकांड की आज 12वीं बरसी, 12 साल बाद भी जख्म ताजा

(Jhiram Ghati Hatyakand Case, Image: IBC24 News File)

(Jhiram Ghati Hatyakand Case, Image: IBC24 News File)

Chandrakant Dewangan
Published: 25 May 2025 | 9:46 amModified: 25 May 2025 | 9:46 am
HIGHLIGHTS
  1. 12 साल बाद भी झीरम का घाव ताजा
  2. 2013 में माओवादियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला किया।
  3. हमले का मास्टरमाइंड बसवराजू हाल ही में मुठभेड़ में मारा गया।
  4. उमेश पटेल बोले - 'घटना ने मेरी ज़िंदगी बदल दी।'

Jhiram Ghati Hatyakand Case: रायपुर: झीरम घाटी हत्याकांड की आज 12वीं बरसी है, लेकिन 12 साल बाद भी इस हमले से जुड़े परिवारों का दुख अब भी कम नहीं हुआ है। 25 मई 20213 को छत्तीसगढ़ की सुकमा जिले की झीरम घाटी में माओवादियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला किया था। इस नृशंस वारदात में कांग्रेस के शीर्ष नेता मारे गए थे। हमले को लेकर अब तक कई जांचें हुई, लेकिन घटना की पूरी सच्चाई और दोषियों पर ठोस कार्रवाई अब भी अधूरी है।

Jhiram Ghati Hatyakand Case: आज झीरम घाटी हमले को 12 साल पूरे हो गए, लेकिन इस दर्दनाक घटना के पीड़ित परिवार अब भी इंसाफ की राह देख रहे हैं। बता दें कि, 25 मई 2013 को सुकमा जिले की झीरम घाटी में माओवादियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला कर दिया था। इस हमले में बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल समेत 27 लोगों की हत्या कर दी गई थी।

Read More: Chhattisgarh Corona News Today: छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर गाइडलाइन जारी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभी अधिकारियों को दिए ये निर्देश

नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता

हाल ही में झीरम कांड के मास्टरमाइंड बसवराजू समेत कई बड़े माओवादियों को ढेर कर बड़ी सफलता हासिल की है, लेकिन झीरम की वह टीस आज भी खत्म नहीं हुई है। वहीं, पीड़ितों का कहना है कि अब भी न तो सच सामने आया है, न न्याय मिला है।

पूर्व मंत्री ने बयां किया दर्द

Jhiram Ghati Hatyakand Case: पूर्व मंत्री उमेश पटेल जो हमले में पिता और भाई को खो चुके हैं, वे कहते हैं कि हर साल बरसी पर उनका दर्द फिर से जाग जाता है। इसे बार-बार कुरेदना मैं ठीक नहीं मानता। उन्होंने आगे कहा कि, इस घटना ने उनका जीवन पूरी तरह बदल दिया। मैं कभी राजनीति में नहीं आना चाहता था, पर पिता और भाई की शहादत ने मुझे उनकी जिम्मेदारी उठाने को मजबूर कर दिया।

Read More: Lucknow Crime News: CBI दफ्तर में तैनात ASI पर धनुष-बाण से हमला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना, वायरल हुआ वीडियो

वे भावुक होकर आगे कहते हैं कि, महेंद्र कर्मा पर माओवादियों ने सबसे ज्यादा क्रूरता दिखाई। सलवा जुडूम आंदोलन के नेता होने के कारण वे माओवादियों के निशाने पर थे। इसी वजह से वे कर्मा को अपने सबसे बड़े दुश्मनों में गिनते थे। हमले के वक्त माओवादी लगातार पूछ रहे थे, 'कर्मा कौन है?' इसके जवाब में महेंद्र कर्मा खुद वाहन से नीचे उतरे और कहा- 'मैं हूं कर्मा, बाकी सबको जाने दो, जो करना है मेरे साथ करो।' यह सुनते ही माओवादियों ने उन्हें जंगल में ले जाकर उस पर कई गोलियां दाग दीं और उनके शव पर बर्बरता का जश्न मनाया। वे आज भी उस दिन की घटना को याद कर सिहर उठते हैं।

वहीं, इस घटना के पीड़ित परिवारों का कहना है कि 12 साल बीतने के बाद भी न तो पूरा सच सामने आ पाया और न ही न्याय की उम्मीदें पूरी हुई हैं। लेकिन परिवार को अब भी उम्मीद हैं कि झीरम का सच एक दिन जरूर सामने आएगा और उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की झीरम घाटी में माओवादियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला किया था।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: CG News: Today is the 12th anniversary of the Jheeram Ghati massacre, wounds are still fresh even after 12 years

शहर की खबरें

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm