शह मात The Big Debate: बस्तर 2.0 पर जंग जारी.. अब विपक्षी सवालों की बारी, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब, जल, जंगल बनाम उद्योग पर फिर क्यों उठ रहे सवाल?

Ads

CG Politics News: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के साथ ही सरकार दोगुनी रफ्तार से विकास का दावा कर रही है।

  • Reported By: Rajesh Mishra

    ,
  •  
  • Publish Date - April 14, 2026 / 12:03 AM IST,
    Updated On - April 14, 2026 / 12:04 AM IST

Bhopal Metro Route Controversy/Image Credit: IBC24.In

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के साथ ही सरकार दोगुनी रफ्तार से विकास का दावा कर रही है।
  • सुकमा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले को 308 करोड़ के विकासकार्यों की सौगात दी।
  • नियद नेल्लानार 2.0 शुरू करते हुए, इसे बस्तर के 10 जिलों तक बढ़ाने का ऐलान हुआ।

CG Politics News: रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के साथ ही सरकार दोगुनी रफ्तार से विकास का दावा कर रही है। अपने सुकमा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले को 308 करोड़ के विकासकार्यों की सौगात दी। नियद नेल्लानार 2.0 शुरू करते हुए, इसे बस्तर के 10 जिलों तक बढ़ाने का ऐलान हुआ।

विपक्ष बीजेपी की डबल इंजन सरकार पर सवाल पर सवाल दाग रही है। PCC चीफ दीपक बैज ने सरकार से पूछा कि- बस्तर में कि शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में सैकड़ों पद खाली पड़े हैं, उन्हें सरकार कब भरेगी? नक्सल सहयोग के आरोप में बस्तर के जिलों में सालों से बंद 4000 से अधिक आदिवासियों को कब रिहा किया जाएगा? बस्तर सहित प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिले जब नक्सली मुक्त हो चुके हैं उनके लिए सरकार विशेष पैकेज कब जारी करेगी? क्या सरकार गारंटी देगी कि बस्तर के संसाधन निजी उद्योगपतियों को नहीं सौंपेगी? (CG Politics News) इसके अलावा बैज ने पूछा कि NMDC मुख्यालय बस्तर कब लाया जाएगा ? दल्लीराजहरा-जगदलपुर रेल लाइन कब शुरू होगी? कांग्रेस के इन सवालों पर सत्तापक्ष ने भी जमकर पलटवार किया, मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में इच्छाशक्ति होती तो प्रदेश से 5 साल पहले ही नक्सलवाद समाप्त हो जाता। वहीं, बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि, नक्सलवाद के खात्मे से सब खुश हैं सिवाय कांग्रेस के क्योंकि नक्सलियों के जरिए गांजा और अफीम की तस्करी बंद हो गई है।

CG Politics News:  सवाल ये कि विपक्ष के सवालों में कितनी सच्चाई है? (CG Politics News)  सरकार के पास उनके सवालों का क्या जवाब है? उससे भी बड़ा सवाल ये कि इनके जवाब मिलेंगे या फिर ये सिर्फ और सिर्फ श्रेय के लड़ाई का हिस्सा हैं?

इन्हे भी पढ़ें:-