Raipur Gold Theft: राजधानी के ज्वेलरी शॉप में हो गया बड़ा कांड, ऐसे पार हुआ करोड़ों का सोना, CCTV देख फटी की फटी रह गई पुलिस की आंखें, यकीन करना मुश्किल
Raipur Gold Theft: राजधानी के इस ज्वेलर्स में हो गया बड़ा कांड, ऐसे पार हुआ करोड़ों का सोना, CCTV देख फटी की फटी रह गई पुलिस की आंखें, यकीन करना मुश्किल
Raipur Gold Theft/Image: AI Generated
- सदरबाजार स्थित ज्वेलर्स दुकान से 2 करोड़ 34 लाख रुपए का सोना गायब
- आरोपी कर्मचारी सूरज साहू पिछले 16 साल से दुकान में काम कर रहा था
- CCTV जांच में आरोपी बैग में सोना रखते हुए नजर आया, जिसके बाद FIR दर्ज की गई
Raipur Gold Theft: छत्तीसगढ़ में बदमाशों के हौसलें बुलंद है, यहां आए दिन अलग-अलग जिलों में हत्या, लूट, चोरी, डकैती की वारदात सामने आते रहती है। इसी बीच राजधानी रायपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां सदरबाजार स्थित मनोहरमल एंड ज्वेलर्स कंपनी से एक कर्मचारी पर 2 करोड़ 34 लाख रुपए का सोना (Raipur Gold Theft) लेकर फरार होने का आरोप लगाया है।
पुलिस FIR के मुताबिक सदरबाजार में सुरेश भंसाली की मनोहरमल एंड ज्वेलर्स कंपनी (Raipur Gold Theft) है, जहां बंधवापारा पुरानीबस्ती निवासी सूरज साहू पिछले 16 साल से काम कर रहा था उसका काम डिस्प्ले से सोने के जेवरात निकालकर लोकर में रखना और फिर उसको दुबारा सुबह आकर डिस्प्ले में रखना था। पिछले महीने 9 अप्रैल को उसने डिस्प्ले में रखने के लिए लॉकर से सोना निकाला था, उसे वापस लॉकर में रखने के लिए गया, लेकिन उसने सोना लॉकर में रखने के बजाय अपने बैग में रख लिया और चुपचाप घर चला गया।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद वह कुछ दिन तक दुकान आता रहा, जिससे किसी को शक नहीं हुआ करीब एक माह बाद जब स्टॉक का मिलान किया गया तो 1495 ग्राम से ज्यादा सोना कम पाया गया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जांच में सूरज साहू बैग (Raipur Gold Theft) में सोना रखते हुए नजर आया। वही घटना के बाद से आरोपी सूरज साहू फरार है। फिलहाल सराफा कारोबारी ने कोतवाली थाने में अमानत में ख़यानत की FIR दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें
- CM Sai Targeted Bhupesh Baghel: ‘झूठ बोलने में कांग्रेस ने की है PHD’… भूपेश बघेल पर भड़के सीएम साय, केंद्रीय गृह मंत्री के बयान पर कही थी ऐसी बात
- Indian Officer Dead In Bangladesh: इस देश में संदिग्ध हालत में मिला भारतीय उच्चायोग के अधिकारी का शव, बॉडी को देख पुलिस भी रह गई हैरान, अधिकारियों ने दिया चौंकाने वाला बयान
- Twisha Sharma Death Mystry: ट्विशा शर्मा का होगा दोबारा पोस्टमार्टम!.. सीसीटीवी, लिगेचर रिपोर्ट और परिजनों के बयान ने मौत के मामले को और उलझाया..
- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिंदे ने निजी विमान के बजाय एअर इंडिया की उड़ान से यात्रा की

Facebook


