Harshida Shetty Ahmedabad: प्यार में मिला ‘दोहरा दर्द’.. जिस बॉयफ्रेंड के लिए की एक करोड़ से ज्यादा के गहनों की चोरी, उसने ही कर दिया ये बड़ा कांड, अब खुद..

Harshida Shetty Ahmedabad CCTV Footage: अहमदाबाद में महिला कर्मचारी ने बॉयफ्रेंड के लिए 1.66 करोड़ के गहने चुराए, लेकिन प्रेमी फरार हो गया।

Harshida Shetty Ahmedabad: प्यार में मिला ‘दोहरा दर्द’.. जिस बॉयफ्रेंड के लिए की एक करोड़ से ज्यादा के गहनों की चोरी, उसने ही कर दिया ये बड़ा कांड, अब खुद..

Harshida Shetty Ahmedabad CCTV Footage || Image- Hate Detector

Modified Date: May 19, 2026 / 10:48 pm IST
Published Date: May 19, 2026 10:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बॉयफ्रेंड संग महिला ने ज्वेलरी शोरूम से 1.66 करोड़ के गहने चुराए।
  • दिल्ली पहुंचते ही प्रेमी गहने लेकर महिला को छोड़कर फरार हो गया।
  • क्राइम ब्रांच ने 300 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया।

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के सिटी क्राइम ब्रांच ने एक ज्वेलरी शोरूम की महिला कर्मचारी को करीब 1.66 करोड़ रुपये के सोने के गहने चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। (Harshida Shetty Ahmedabad CCTV Footage) पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला की पहचान 38 वर्षीय हर्षिदा राजेंद्रकुमार शेट्टी के रूप में हुई है। वह अहमदाबाद के न्यू नरोदा इलाके की रहने वाली है और निकोल स्थित ग्रेविटी शॉपिंग मॉल में मौजूद आभूषण ज्वेलर्स में काम करती थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

चोरी के बाद हुई फरार, क्राइम ब्रांच ने बनाई टीम

बताया गया कि 11 मई को हर्षिदा ने दुकान से सोने के गहने चोरी किए और फरार हो गई। इसके बाद निकोल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी क्राइम ब्रांच ने जांच के लिए कई टीमें बनाई। जांच के दौरान पुलिस ने करीब 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि पुलिस अब तक चोरी हुए गहनों में से केवल 22.54 लाख रुपये के गहने ही बरामद कर पाई है।

बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा, ज्वेलरी लेकर हुआ फरार

पुलिस जांच में सामने आया कि हर्षिदा ने यह चोरी पहले से प्लान की थी। उसने अपने साथी मयूर अशोकभाई माली के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद दोनों बाइक से भाग निकले और उदयपुर व जयपुर होते हुए दिल्ली पहुंच गए। (Harshida Shetty Ahmedabad CCTV Footage) लेकिन दिल्ली पहुंचने के बाद कहानी में बड़ा मोड़ आ गया। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के एक होटल में मयूर माली ने हर्षिदा को धोखा दे दिया और ज्यादातर चोरी के गहने लेकर फरार हो गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

ह्रषिदा गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पुलिस ने आरोपी महिला के पास से कई कीमती गहने बरामद किए हैं। इनमें करीब 9.98 लाख रुपये का सोने का ब्रेसलेट, 1.34 लाख रुपये की अंगूठी, 7.43 लाख रुपये का सोने का मंगलसूत्र और 3.62 लाख रुपये की सोने की चेन शामिल है। इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। फिलहाल हर्षिदा शेट्टी को आगे की पूछताछ के लिए निकोल पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं फरार आरोपी मयूर माली की तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

मिर्जापुर के ‘जिम जिहाद’ मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ ‘गैंगस्टर’ कानून के तहत मुकदमा दर्ज

जारी रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन, सीटों पर नहीं जीत पर होगा फोकस : अखिलेश

सपा प्रवक्ता भाटी के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज

बुनियादी ढांचा क्षेत्र की वजह से बढ़ रही है इस्पात, लौह अयस्क की मांग : प्रमोद सावंत

उप्र : शराब पीने के बाद कहा-सुनी के दौरान हुई गोलीबारी में युवक की मौत

झारखंड : पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown