Vande Bharat: फाल्टा से TMC उम्मीदवार का यू-टर्न, उपचुनाव से पहले फिर बाहर आया EVM का जिन्न, जहांगीर खान ने वोटिंग से पहले क्यों छोड़ा मैदान?

Phalta By-election News: फाल्टा में होने वाले उपचुनाव से पहले TMC उम्मीदवार मैदान छोड़ दिया। जहांगीर खान ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है।

Vande Bharat: फाल्टा से TMC उम्मीदवार का यू-टर्न, उपचुनाव से पहले फिर बाहर आया EVM का जिन्न, जहांगीर खान ने वोटिंग से पहले क्यों छोड़ा मैदान?

Phalta By-election News/Image Credit: AI

Modified Date: May 20, 2026 / 12:06 am IST
Published Date: May 20, 2026 12:05 am IST
HIGHLIGHTS
  • फाल्टा में होने वाले उपचुनाव से पहले TMC उम्मीदवार मैदान छोड़ दिया।
  • जहांगीर खान ने फाल्टा से चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है।
  • मंगलवार को बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जहांगीर खान ने इसकी घोषणा की।

Phalta By-election News: नई दिल्ली: बंगाल के जहां फाल्टा में 21 मई को होने वाले उपचुनाव से पहले TMC उम्मीदवार मैदान छोड़ दिया। जी हां जहांगीर खान ने फाल्टा से चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है।

मंगलवार को बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जहांगीर खान ने इसकी घोषणा की। (Phalta By-election News) चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान के साथ ही जहांगीर ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की जमकर तारीफ की और कहा कि मैं चाहता हूं कि यहां शांति बनी रहे और फाल्टा तरक्की करे। CM शुभेंदु यहां के लिए स्पेशल पैकेज दे रहे हैं, इसलिए मैं चुनाव से खुद को अलग कर रहा हूं।

बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी ने जहांगीर के बयान पर प्रतिक्रिया दी और कहा- उनके पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं था, क्योंकि उन्हें कोई पोलिंग एजेंट तक नहीं मिलेगा, इसलिए उन्होंने चुनाव से भागने का फैसला किया।

Phalta By-election News:  आपको बता दें कि फाल्टा में बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज यानी 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। (Phalta By-election News) इस दौरान वहां कई बूथों पर EVM में गड़बड़ी और हिंसा की खबरें सामने आईं थी जिसके बाद चुनाव आयोग ने 21 मई को दोबारा वोटिंग के आदेश दिए और उपचुनाव का रिजल्ट 24 मई को आएगा।

चलिए आपको बताते हैं कि फाल्टा में क्यों हो रहा है चुनाव?

TMC पर BJP ने चिन्ह पर EVM में टेप लगाने का आरोप….
चुनाव के दौरान फाल्टा में हिंसा की कई शिकायतें…
मतदाताओं को डराने-धमकाने के TMC पर आरोप….
Phalta By-election News:  संवेदनशील बूथों पर CCTV कैमरे बंद पाए गए…
CCTV फुटेज गायब थी, निष्पक्षता की पुष्टि असंभव हो गई….

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.