CG Takhatpur Assembly Seat: तखतपुर में किस धर्मसंकट से जूझ रही है भाजपा?.. उम्मीदवार धर्मजीत सिंह ने किया यह बड़ा दावा

CG Takhatpur Assembly Seat आत्मविश्वास से लबरेज है धर्मजीत सिंह ठाकुर.. कहा 'मेरा कोई विरोध नहीं, प्रचंड वोटों से जीतेंगे'

CG Takhatpur Assembly Seat: तखतपुर में किस धर्मसंकट से जूझ रही है भाजपा?.. उम्मीदवार धर्मजीत सिंह ने किया यह बड़ा दावा

CG Takhatpur Assembly Seat

Modified Date: October 10, 2023 / 08:59 pm IST
Published Date: October 10, 2023 8:59 pm IST

बिलासपुर: कभी कांग्रेस के विधायक रहे, फिर दिवंगत नेता और प्रथम सीएम अजीत जोगी के साथ पार्टी छोड़ी और फिर अब भाजपा में। यह कहानी है छत्तीसगढ़ के सबसे कद्दावर विधायकों में से एक धर्मजीत सिंह ठाकुर की। दो महीने पहले ही धर्मजीत सिंह ने भाजपा का दामन थामा था, जिसके बाद अब बीजेपी ने उन्हें तखतपुर से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। आशंका जताई जा रही थी कि सीट बदलने और पार्टी में नए होने की वजह से उन्हें इस सीट पर मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन खुद धर्मजीत सिंह आत्मविश्वास से भरे नजर आते है। आईबीसी24 ने उनसे सीधी बातचीत की है। धर्मजीत सिंह ने बताया कि इस बार वे प्रचंड मतों से जीतेंगे।

Raigarh Assembly Elections 2023: प्रदेश की हाट सीट बन चुकी है रायगढ़ विधानसभा, भाजपा-कांग्रेस के बीच होगी कड़ी टक्कर 

पूर्व जेसीसी (जे) नेता ने कहा कि अगर उनका विरोध होना होता तो पहले होता लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है। इस बार वे प्रचंड मतों से तखतपुर जीतेंगे। तखतपुर की जनता भय, अहंकार और भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ खड़ी हो गई है।

ये थे भाजपा के दावेदार

धर्मजीत सिंह को लेकर स्थानीय संगठन के भीतर रोष है या हर्ष और वह प्रचंड मतों से जीतेंगे या नहीं यह तो चुनावी नतीजों से साफ़ हो जाएगा लेकिन यह सच है कि धर्मजीत सिंह ने तखतपुर क्षेत्र के कई बड़े दावेदारों को सुपरसीड करते हुए टिकट हासिल करने में कामयाबी पाई है। इनमे सबसे पहला नाम है हर्षिता पांडेय। हर्षिता पांडेय पूर्व विधायक मनहरण पांडेय की पुत्री है। डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में उन्हें लालबत्ती भी हासिल हुई थी जबकि पिछले विधानसभा में वह भाजपा की उम्मीदवार भी रही। 2018 के चुनाव में उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि तब वह तीसरे स्थान पर रही थी। रश्मि सिंह को जहां 32 फ़ीसदी से ज्यादा वोट हासिल हुए थे तो वही हर्षिता पर 28 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना विश्वास जताया था। हर्षिता पांडेय को करीब 45622 वोट हासिल हुए थे।

Kawardha Assembly Election 2023: बीजेपी प्रत्याशी विजय शर्मा का बड़ा बयान, कवर्धा में भी बनाएंगे बुलडोजर की सरकार 

दावेदार के तौर पर यहाँ पूर्व विधायक राजू क्षत्री का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा था। 2013 के चुनाव में उन्होंने तखतपुर से विधानसभा चुनाव जीता था। इस बार भी वह टिकट के कतार में थे। ठाकुर समाज से आने वाले राजू सिंह ने 2013 में कांग्रेस के आशीष सिंह को करीब 600 वोटों से पराजित किया था।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनाएंगे आप, इस सर्वे में क्लिक करके बताएं अपना मत
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown