CG Admission Deadline Extended: छत्तीसगढ़ में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में एडमिशन की तारीख बढ़ी.. अब इस डेट तक ले सकेंगे दाखिला, आदेश भी जारी

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ाकर 19 सितंबर कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने सीटें खाली होने और छात्र हित को देखते हुए यह फैसला लिया है।

CG Admission Deadline Extended: छत्तीसगढ़ में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में एडमिशन की तारीख बढ़ी.. अब इस डेट तक ले सकेंगे दाखिला, आदेश भी जारी

Admission Deadline Extended in Chhattisgarh || Image- BU File


Reported By: Rajesh Raj,
Modified Date: September 11, 2026 / 08:22 pm IST
Published Date: September 11, 2026 8:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ाई गई
  • अब 19 सितंबर तक मिलेगा दाखिला
  • खाली सीटों के कारण लिया गया फैसला

Admission Deadline Extended in Chhattisgarh: रायपुर: छत्तीसगढ़ के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने दाखिले की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले कॉलेजों में एडमिशन लेने की आखिरी तारीख 31 अगस्त निर्धारित की गई थी। अब छात्र-छात्राएं 19 सितंबर तक प्रवेश ले सकेंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सीटें अब भी खाली, इसलिए फैसला

उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि तय समय सीमा खत्म होने के बाद भी प्रदेश के कई कॉलेजों में सीटें खाली हैं। ऐसे में छात्र हित को ध्यान में रखते हुए प्रवेश की तारीख बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

समय सीमा में प्रक्रिया पूरे करने के निर्देश

Admission Deadline Extended in Chhattisgarh: अब जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक कॉलेज या विश्वविद्यालय में एडमिशन नहीं लिया है, उन्हें 19 सितंबर तक प्रवेश लेने का मौका मिलेगा। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित संस्थानों को बढ़ाई गई समय सीमा के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

बलिया में रंजिश के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

फर्जी पीएमओ पहचान पत्र, हथियार के साथ मुंबई के मॉल में घुसे दो आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए

दीपके ने महाराष्ट्र सरकार से की जरांगे से बातचीत करने की अपील, जबरन हस्तक्षेप के खिलाफ चेताया

उमर अब्दुल्ला ने तीरंदाजी पैरा सीरीज में स्वर्ण पदक जीतने पर शीतल देवी को बधाई दी

राजस्थान: निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, कई जगह ईवीएम में खराबी के आरोप


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown