शह मात The Big Debate: आरोप, दलील… वार, सीएम सदन में धुआंधार, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गरमाई सदन की राजनीति

शह मात The Big Debate: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने विपक्ष पर चुन-चुन कर वार किए।

शह मात The Big Debate: आरोप, दलील… वार, सीएम सदन में धुआंधार, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गरमाई सदन की राजनीति

शह मात The Big Debate/Image Credit: CG DPR

Modified Date: February 26, 2026 / 12:06 am IST
Published Date: February 26, 2026 12:03 am IST
HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर अपनी बात रख रहे थे।
  • सीएम विष्णुदेव साय ने विपक्ष पर चुन-चुन कर वार किए।
  • सीएम ने तथ्यों और आंकड़ों के साथ तीखे शब्दों में पिछली कांग्रेस सरकार को करप्शन की पर्याय बताया।

शह मात The Big Debate: रायपुर: मुख्यमंत्री के आक्रामक अंदाज की..सौम्य-सरल और सादा मुख्यमंत्री की छवि रखने वाले मौजूदा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर अपनी बात रख रहे थे। जहां उन्होंने विपक्ष पर चुन-चुन कर वार किए। तथ्यों और आंकड़ों के साथ तीखे शब्दों में पिछली कांग्रेस सरकार को करप्शन की पर्याय बताया। (शह मात The Big Debate) मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि विकास चाहिए तो काम तो करना होगा। इसके लिए कुछ कदम उठाने होंगे, निर्माण कार्य हवा में नहीं हो सकते।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर जारी चर्चा के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सदन में आक्रामक अंदाज में विपक्ष पर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम विकास की बात करते है, कांग्रेस विनाश की बात करती है। 5 साल में कांग्रेस कार्यकाल में सिंडीकेट लूट का खेल चला, शराब, कोयला, DMF, कोई क्षेत्र नहीं छोड़ा भ्रष्टाचार का। कांग्रेस सरकार में राजस्व 5 हजार करोड़ का था, अब 2 साल में 11 हजार करोड़ हो गया…खनिज से आय दोगुना बढ़ी है। राजीव युवा मितान क्लब के नाम पर सिर्फ T-शर्ट, टोपी बंटी थी, PCC भ्रष्टाचार में पीढ़ी बर्बाद की गई, पिछली सरकार के (शह मात The Big Debate) भ्रष्टाचार का कचरा हमने साफ किया, तंज कसा कि अब तो करप्शन के बड़े मगरमच्छ भी जेल जाते हैं।

शह मात The Big Debate:  मुख्यमंत्री के विपक्ष पर अब तक के सबसे करारे प्रहार पर विपक्षी नेताओं ने भी पलटवार किया। कहा कि सत्ता में बीजेपी है, आते ही कांग्रेस नेताओं को टार्गेट करने के अलावा साय सरकार खुद क्या किया वो ये बताएं। जवाब में बीजेपी सरकार के मंत्रियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन में कांग्रेस को आईना दिखाया है।

ये पहली बार है कि सदन में मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर इस तरह चौतरफा तीखा हमला बोला है। (शह मात The Big Debate) सरकार के काम-काज पर सवाल उठाने वाले विपक्षी नेताओं को उनकी सरकार में हुए घोटालों से लेकर राजस्व के आंकड़े तक CM ने विपक्ष को बेमुद्दा और उनके हर आरोप को निराधार बताते हुए आईना दिखाया। सवाल है कि क्या वाकई विपक्ष के आरोप सियासी और बेमानी हैं ? कांग्रेस पर तीखा हमला बोलकर सीएम ने क्या संदेश दिया है?

इन्हे भी पढ़ें-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.