शह मात The Big Debate: 2 बहनों वाला बवाल, जितने कांड उतने सवाल… प्रदेश में फिर गहराया लव जिहाद वाला विवाद

शह मात The Big Debate: लव जिहाद के खिलाफ नारेबाजी, हिंदू बेटियों को बचाने का आह्वान और प्रदर्शन हुआ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ।

शह मात The Big Debate: 2 बहनों वाला बवाल, जितने कांड उतने सवाल… प्रदेश में फिर गहराया लव जिहाद वाला विवाद

शह मात The Big Debate/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: February 26, 2026 / 12:03 am IST
Published Date: February 25, 2026 11:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हिंदू बेटियों को बचाने का आह्वान और प्रदर्शन हुआ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ।
  • हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की।
  • ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे हाई-प्रोफाइल लव जिहाद और सेक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आया है।

शह मात The Big Debate: भोपाल: लव जिहाद के खिलाफ नारेबाजी, हिंदू बेटियों को बचाने का आह्वान और प्रदर्शन हुआ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ। जहां बागसेवनिया थाने के सामने विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और लव जिहाद के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की। दरअसल, कुछ दिनों पहले ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे हाई-प्रोफाइल लव जिहाद और सेक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आया। अब्बास नगर की झुग्गी से निकलकर आलीशान बंगले तक का सफर तय करने वाली दो सगी बहनों आमरीन और आफरीन ने ना जाने कितनी ही (शह मात The Big Debate) हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनका धर्म तक बदलवा दिया। भोपाल में रहकर ब्यूटीशियन का काम करने वाली छत्तीसगढ़ की हिंदू महिला की शिकायत के बाद अब पुलिस हरकत में है। आमरीन और आफरीन के गैंग में उसके भाई और रिश्तेदार तक शामिल थे, जो मासूल लड़कियों का रेप करते, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे और ये सब हो रहा था पुलिस की नाक के नीचे कन्वर्जन माफियाओं की दुनिया में आमरीन और आफरीन का नेटवर्क इतना बड़ा हो चुका था कि, जांच करते हुए पुलिस का भी दम फूल रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले में 3 लोगों को राउंड अप किया है। जांच और तलाश जारी है, लेकिन बजरंग दल अब सिंडिकेट के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग कर रहा है।

जिहाद और कन्वर्जन के खिलाफ जहां बजरंगी आक्रोशित हैं, आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं, तो मामले में सियासत भी तेज हो गई। (शह मात The Big Debate) बीजेपी जहां लवजिहादी अपराधियों को फांसी की सजा देने, जिम, स्पा और ब्यूटी पार्लर की निगरानी करने की बात कह रही है, तो कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा कर रही है।

लव जिहाद और कन्वर्जन को लेकर सियासत अपनी जगह है, लेकिन सवाल ये है कि- सुशासन के दावों, कठोर कानून, पुलिसिंग और खुफिया तंत्र के बीच आखिर – ऐसे संगठित गिरोह सर्वाइव कैसे कर पा रहे हैं? सवाल ये भी कि- लव जिहाद, कन्वर्जन के लगातार मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन इन पर नकेल की कोई कठोर रणनीति क्यों नहीं दिख रही है? (शह मात The Big Debate) सबसे बड़ा सवाल ये कि- क्या स्पा सेंटर,. जिम और ब्यूटी पार्लर – लव जिहाद और कन्वर्जन के संगठित अपराधों के अड्डे बन रहे हैं?

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.