CGBSE 10th State Topper: CGBSE ने जारी किया 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, तीन छात्रों ने एक साथ प्रदेश में किया टॉप, इन जिलों के स्कूलों में कर रहे थे पढ़ाई

CGBSE ने जारी किया 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, दीपाशी बौद्ध ने इतने अंक हासिल कर प्रदेश में किया टॉप, CGBSE 10th State Topper CGBSE 10th Result Kaise Dekhe

CGBSE 10th State Topper: CGBSE ने जारी किया 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, तीन छात्रों ने एक साथ प्रदेश में  किया टॉप, इन जिलों के स्कूलों में कर रहे थे पढ़ाई
Modified Date: April 29, 2026 / 03:46 pm IST
Published Date: April 29, 2026 3:37 pm IST

रायपुरः CGBSE 10th State Topper: छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष 3 लाख 20 हजार 535 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। इनमें 1 लाख 42 हजार 881 बालक और 1 लाख 77 हजार 654 बालिका शामिल है। इस वर्ष 10वीं के परिणाम में संयुक्त से तीन छात्रों ने अपना स्थान बनाया है। एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की छात्रा संध्या नायक, एकलव्य इंग्लिश मीडियम एच.एस. बालोदा की छात्रा परीरानी प्रधान और  न्यू जनरेशन पब्लिक एच.एस.एस., लोरमी के छात्र अंशुल शर्मा ने टॉप किया है। तीनों ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। छात्र अपना रिजल्ट मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://cg.results.nic.in/ पर रोल नंबर डालकर आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा IBC24 की वेबसाइट https://www.ibc24.in/cgbse-nic-in-result पर छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

ये हैं 10वीं टॉपर

रैंक (Position) छात्र का नाम (Student Name) माता/पिता का नाम कुल अंक (प्रतिशत) स्कूल और जिला कक्षा (Exam)
1st संध्या नायक गीता / जितेंद्र नायक 594 (99.00%) एकलव्य इंग्लिश स्कूल, अर्जुंदा (महासमुंद) 10वीं
1st परीरानी प्रधान यामिनी / सुशील प्रधान 594 (99.00%) एकलव्य इंग्लिश मीडियम एच.एस., बालोदा (महासमुंद) 10वीं
1st अंशुल शर्मा दमयंती / सूर्यकांत शर्मा 594 (99.00%) न्यू जनरेशन पब्लिक एच.एस.एस., लोरमी (मुंगेली) 10वीं
2nd रिया केशरवानी सरिता / प्रकाश केशरवानी 593 (98.83%) स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल (कबीरधाम) 10वीं
2nd रानू सिद्धिमयी साहू सोभांगिनी / स्वरूप साहू 593 (98.83%) एकलव्य इंग्लिश स्कूल, अर्जुंदा (महासमुंद) 10वीं
2nd रेणुका प्रधान तिलोत्तमा / तुलाराम प्रधान 593 (98.83%) एकलव्य इंग्लिश स्कूल, अर्जुंदा (महासमुंद) 10वीं

CGBSE 10th-12th Result 2026 Link ऐसे चेक कर सकेंगे (cg board class 10th result 2026 kaise dekhe)

  • छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको 10th या 12th क्लास रिजल्ट का लिंक नजर आएगा, इनमें से अपनी क्लास वाले लिंक पर क्लिक करें ।
  • इसके बाद रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट का बटन दबाएं।
  • सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी और इसे यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं।

IBC24 पर कैसे देखे रिजल्ट्स ?

  • छात्र सबसे पहले IBC24 की वेबसाइ पर जाएं।
  • इसके बाद रिजल्ट वाले सेक्शन पर क्लिक करें। https://www.ibc24.in/cgbse-nic-in-result
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।