Mahasamund Rojgar Mela: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए शानदार मौका, यहां 200 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन

Mahasamund Rojgar Mela: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए शानदार मौका, यहां 200 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन

Mahasamund Rojgar Mela: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए शानदार मौका, यहां 200 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन

Mahasamund Rojgar Mela | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 9, 2026 / 07:06 am IST
Published Date: September 9, 2026 7:05 am IST
HIGHLIGHTS
  • 200 पदों पर भर्ती
  • ऑनलाइन आवेदन जरूरी
  • योग्य अभ्यर्थियों को अवसर

महासमुंद: Mahasamund Rojgar Mela जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा जिले के शिक्षित एवं योग्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 24 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। (Mahasamund jobs 2026) रोजगार मेला लाइवलीहुड कॉलेज, द्वितीय तल, पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर, ग्राम-बरोडाबाजार में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

200 विभिन्न पदों पर भर्ती

Mahasamund Rojgar Mela उपसंचालक रोजगार डॉ. शशी अतुलकर ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा 10वीं, 12वीं, बीएससी एग्रीकल्चर, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती की जाएगी। स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड, अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड, रजत इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड एवं श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगभग 200 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य नियोजकों के उपस्थित होने पर उन्हें भी रोजगार मेले में सम्मिलित किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक एवं योग्य आवेदकों को निर्धारित स्थल एवं समय पर अपनी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज के स्वयं के फोटो के साथ उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार की प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए आवेदकों को छत्तीसगढ़ रोजगार एप/वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है। रोजगार मेले में भाग लेने की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। रिक्तियों की संख्या, पदवार आवश्यक योग्यता, वेतनमान एवं कार्यस्थल सहित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद से संपर्क कर सकते हैं अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग की वेबसाइट छत्तीसगढ़ रोजगार वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।