Chhattisgrah Bus Fair Hike: छत्तीसगढ़ में बस का किराया बढ़ना तय!.. हर किलोमीटर पर होगा इतने रुपये का इजाफा!.. मालिकों को परिवहन मंत्री का आश्वासन
इस बैठक के बाद बस मालिकों का कहना है कि, परिवहन मंत्री की तरफ से उन्हें 1.75 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाने का आश्वासन दिया गया है। ऐसे में अब उन्हें कैबिनेट की मंजूरी मिलने का इंतज़ार है।
Chhattisgrah Bus Fair Hike || Image- just Dial
- बस किराया बढ़ने की संभावना बढ़ी
- हर किलोमीटर पर 1.75 पैसे बढ़ोतरी संभव
- 22 सितंबर से थी हड़ताल की चेतावनी
Chhattisgrah Bus Fair Hike: रायपुर: पिछले कुछ समय से समूचा देश और विश्व तेल कर ईंधन संकट से जूझ रहा है। इस संकट के चलते तेल कंपनियों ने पिछले दिनों ईंधन की कीमतों में इजाफा भी किया था। जाहिर है इसका सीधा असर परिवहन पर पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल के कीमतों में हुई वृद्धि के बाद से ही छत्तीसगढ़ में बस संघ के नेता प्रदेश सरकार से किरायों में बढ़ोतरी की मांग पर अड़े है। इस मुद्दे पर बस मालिक संघ और सरकार के बीच कई दफे चर्चा भी हो चुकी है। सरकार की तरफ से उन्हें राहत का आश्वासन मिला था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
फिर से सरकार से बातचीत, मिला आश्वासन
हालाँकि अब संभावना जताई जा रही है कि, प्रदेश सरकार कभी भी बस किराये में इजाफे का ऐलान कर सकती है। इस विषय पर फिर से मालिकों ने परिवहन मंत्री केदार कश्यप से भेंट की है।
प्रदेश में 12 हजार से ज्यादा यात्री बसों का संचालन
Chhattisgrah Bus Fair Hike: इस बैठक के बाद बस मालिकों का कहना है कि, परिवहन मंत्री की तरफ से उन्हें 1.75 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाने का आश्वासन दिया गया है। ऐसे में अब उन्हें कैबिनेट की मंजूरी मिलने का इंतज़ार है। बता दें कि प्रदेश में 12 हजार से ज्यादा यात्री बसों का संचालन किया जाता है। इस कारोबार से 1 लाख ज्यादा लोग जुड़े हैं। किराया नहीं बढ़ाने पर ऑपरेटरों ने 22 सितंबर से बसों का संचालन बंद करने की चेतावनी दी थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इन्हें भी पढ़ें:
जंतर-मंतर आंदोलन में शामिल होने पर नोएडा के छात्र को नोटिस जारी, बाद में निरस्त किया गया
‘आशा फॉरएवर’: दिवंगत गायिका की 93वीं जयंती पर ए आर रहमान द्वारा तैयार गीत जारी
अस्पतालकर्मी पर हमले के मामले में शिवसेना ने छह और पदाधिकारियों को निलंबित किया
आरएसएस के मार्च के दौरान बुधवार को यादवपुर विश्वविद्यालय के चार मुख्य द्वार बंद रहेंगे
सड़क की बदहाली के विरोध में शिवसेना (उबाठा) पार्षदों ने अधिकारी को दी गड्ढों की तस्वीरों वाली शॉल

Facebook


