छत्तीसगढ़ : प्रेशर बम की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल

छत्तीसगढ़ : प्रेशर बम की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल

छत्तीसगढ़ : प्रेशर बम की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: June 3, 2022 5:21 pm IST

बीजापुर, तीन जून (भाषा) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुड़गीचेरू गांव के जंगल में प्रेशर बम की चपेट में आने से सीआरपीएफ के कोरबा बटालियन का जवान निरंजन पासवान घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र में जवानों को शुक्रवार को गस्त के लिए रवाना किया गया था। जवान जब दोपहर बाद लगभग एक बजे बुड़गीचेरू गांव के जंगल में थे तब पासवान का पैर प्रेशर बम के ऊपर चला गया जिससे बम में विस्फोट हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद वहां मौजूद जवान घायल पासवान को बासागुड़ा स्थित अस्पताल ले गए।

उन्होंने बताया कि जवान को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ ​अभियान जारी है।

भाषा सं संजीव संजीव धीरज

धीरज


लेखक के बारे में