CG ACB Arrested Head Constable: ट्रेक्टर ने किया कैरेक्टर का कबाड़ा.. महिला हेड-कॉन्स्टेबल ले रही थी इस बात के एवज में मोटी रिश्वत, ACB ने धर दबोचा
Chhattisgarh ACB Arrested Head Constable: केड़ेनार थाने में पदस्थ हवलदार कुमारी तिलेश्वरी साहू 10 हजार रुपये रिश्वत लेते ACB के ट्रैप में गिरफ्तार हुईं।
Chhattisgarh ACB Arrested Head Constable || Image- AI generated File
- ACB ने 10 हजार रिश्वत लेते पकड़ा।
- केड़ेनार थाने की हवलदार गिरफ्तार।
- ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में रिश्वत का आरोप।
बीजापुर: जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने केड़ेनार थाना में पदस्थ हवलदार कुमारी तिलेश्वरी साहू को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। (Chhattisgarh ACB Arrested Head Constable) शुरुआती जानकारी के मुताबिक़, हवलदार ने जब्त ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में एक ग्रामीण से 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने ट्रैप प्लानिंग बनाकर कार्रवाई की और आरोपी हवलदार को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
दूसरी बार फरार हुआ चोरी का आरोपी चढ़ा हत्थे
केंद्रीय जेल जगदलपुर से फरार होकर पुलिस को लगातार चकमा दे रहा दंडित बंदी आखिरकार बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। चोरी के मामले में 5 साल 3 महीने की सजा काट रहा यह बंदी पहले भी दंतेवाड़ा जेल और इलाज के दौरान अस्पताल से फरार हो चुका था। इस बार साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक सप्ताह तक नारायणपुर में डेरा डालकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल महेंद्र दीवान, दंतेवाड़ा जिले के चितालंका कलारपारा का रहने वाला है। उसे दंतेवाड़ा न्यायालय ने चोरी के अमामले में 5 वर्ष 3 माह की सजा सुनाई थी। 4 जनवरी 2026 को उसे जिला जेल दंतेवाड़ा से केंद्रीय जेल जगदलपुर स्थानांतरित किया गया था, जहां से 25 मार्च 2026 को वह फरार हो गया। इसके बाद कोतवाली जगदलपुर में उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इलाज के नाम पर अस्पताल से हुआ था फरार
पुलिस के मुताबिक, महेंद्र दीवान आदतन फरार होने वाला बंदी है। इससे पहले वह दंतेवाड़ा जिला जेल से भी भाग चुका था और महेंद्र कर्मा अस्पताल डिमरापाल में इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। उसके खिलाफ कांकेर, दंतेवाड़ा और बस्तर में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। लगातार तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम ने नारायणपुर में एक सप्ताह तक रेकी की। आखिरकार आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद फिर से जेल भेज दिया गया।
इन्हें भी पढ़ें:
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने लाल सागर में सऊदी टैंकर पर हूती हमले की निंदा की
वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए इस्पात उद्योग को नए बाजार तलाशने होंगे: अधिकारी
डोप परीक्षण में विफल रहने के बाद जूडो खिलाड़ी अरुण कुमार को राष्ट्रमंडल खेलों से हटाया गया
मर्सिडीज-बेंज इंडिया हाइब्रिड वाहन लाना रखेगी जारी, नीतिगत समर्थन का अभाव बाधा नहीं : सीईओ
मुजफ्फरनगर में भगवान राम पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Facebook


