Chhattisgarh Assembly Budget 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा के बाद बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस के सभी विधायक निलंबित

Chhattisgarh Budget 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा के बाद बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस के सभी विधायक निलंबित

Chhattisgarh Assembly Budget 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा के बाद बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस के सभी विधायक निलंबित

Chhattisgarh Assembly Budget 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 26, 2026 / 01:34 pm IST
Published Date: February 26, 2026 12:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • धान खरीदी को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए
  • स्थगन प्रस्ताव को सभापति ने अस्वीकार कर दिया
  • गर्भगृह में नारेबाजी करने पर कांग्रेस विधायकों को निलंबित किया गया

रायपुर: Chhattisgarh Budget 2026    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज चौथा दिन है। सदन की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। इसी बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस के सारे विधायक को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक विधानसभा के गर्भ गृह में जाकर नारेबाजी कर रहे थे।

Chhattisgarh Assembly Budget 2026 मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र का आज चौथा दिन है। सदन की कार्रवाई आज शून्यकाल से शुरू हुई। इस दौरान कांग्रेस ने धान खरीदी के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाकर सरकार को घेरने की कोशिश की। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने प्रस्ताव पेश करते हुए आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर किसानों से धान की खरीदी नहीं कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि एससी, एसटी वर्ग के किसान नही बेच पाए। जिसके बाद उन्होंने स्थगन प्रस्ताव को स्वीकार कर चर्चा कराने की मांग की।

धान खरीदी के मुद्दे पर लाए गए स्थगन प्रस्ताव को सभापति ने अग्राह्य कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि बजट सत्र के दौरान स्थगन प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जाता। जिसके बाद सदन में कांग्रे विधायकों का हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते कुछ विधायक विधानसभा के गर्भगृह तक पहुंच गए और वहीं नारे लगाने लगे। माहौल को गर्माता देख कांग्रेस के विधायकों को निलंबित कर दिया गया। निलंबन के बाद सभी कांग्रेस विधायक सदन से बाहर निकल गए।

इन्हें भी पढ़े:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।