Chhattisgarh Budget 2026 LIVE | Photo Credit: IBC24
रायपुर: Chhattisgarh Budget 2026 LIVE छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 15वां दिन है। आज सदन में कई बड़े मुद्दों पर हो रही है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई। इसी बीच पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। मंत्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब कहीं भी छातीम की पेड़ नहीं लगाए जाएंगे।
Chhattisgarh Budget 2026 दरअसल, आज विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बीजेपी विधायक सुनील सोनी ने प्रश्नकाल में ये मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि छातीम के पेड़ से अस्थमा और सांस से जुड़ी बीमारियां फैलने की आशंका रहती है। इसी वजह से देश के करीब 11 राज्यों में इस पेड़ पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है।
जिसके बाद मंत्री चौधरी ने कहा कि भविष्य में अब छतीम पेड़ कहीं नही लगाए जाएंगे। लगे हुए छातिम पेड़ को भी हटाने पर भी विचार करेंगे। कोनोकार्पस पेड़ को लेकर भी सरकार सतर्क हो गई है। इस पर निश्चित रूप से प्रतिबंध लगाया जाएगा।