नागोया, 25 सितंबर (भाषा) अनुभवी जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार ने शुक्रवार को एशियाई खेलों की मिश्रित युगल स्क्वॉश स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के डेविड पेलिनो और जेमिका अरिबाडो को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही भारत का पदक पक्का कर दिया।
भारतीय जोड़ी ने 30 मिनट से भी कम समय में क्वार्टर फाइनल में 11-3, 11-5 से शानदार जीत दर्ज की।
अब शनिवार को सेमीफाइनल में उनका सामना हांगकांग की यो का ली और मिंग हांग टैंग की जोड़ी से होगा।
चालीस वर्षीय जोशना का यह एशियाई खेलों में यह छठा पदक होगा। वह इससे पहले महाद्वीपीय प्रतियोगिता में दो रजत और तीन कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
भाषा आनन्द
आनन्द