Nagar Nigam Chunav 2025: रायपुर में मीनल और दिप्ती तो जगदलपुर में मलकीत और संजय के बीच मुकाबला, 10 निगमों में भाजपा-कांग्रेस के ये प्रत्याशी महापौर पद के लिए दिखाएंगे दमखम
रायपुर में मीनल और दिप्ती तो जगदलपुर में मलकीत और संजय के बीच मुकाबला, Chhattisgarh Election: List of BJP and Congress candidates for 10 municipal corporations

MP Politics News/Image Source-IBC24 Archive
रायपुरः Nagar Nigam Chunav 2025 छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रत्याशियों की सूची भी अब जारी होने लगी है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने 10 नगर निगमों के लिए महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी की है। कांग्रेस की ओर से जारी सूची के मुताबिक दिप्ती प्रमोद दुबे को रायपुर, प्रमोद नायक को बिलासपुर, मलकीत सिंह गैंदू को जगदलपुर से महापौर प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं निखिल द्विवेदी को राजनांदगांव, अजय तिर्की को अंबिकापुर, जानकी काटजू को रायगढ़, उषा तिवारी को कोरबा से टिकट दिया गया है। इसके अलावा प्रेमलता पोषण साहू को दुर्ग, डॉ, विनय जायसवाल को चिरमिरी और विजय गोलछा को धमतरी से टिकट दिया गया है।
ये हैं नगर निगमों के भाजपा प्रत्याशी
Nagar Nigam Chunav 2025 भाजपा ने रायपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए मीनल चौबे के नाम पर मुहर लगाई है। वहीं, दुर्ग नगर निगम के लिए अलका बाघमार को चुनावी मैदान में उतारा गया है। जबकि बिलासपुर नगर निगम से पूजा विधानी को मौका दिया गया है। इसके अलावा भाजपा ने धमतरी नगर निगम से रामू जगदीश रोहरा को महापौर प्रत्याशी बनाया है। रामू रोहरा वर्तमान में भाजपा में प्रदेश मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। वहीं अंबिकापुर नगर निगम से मंजूषा भगत, रायगढ़ नगर निगम से जीवर्धन चौहान, कोरबा नगर निगम से संजू देवी राजपूत को मौका दिया गया है। वहीं चिरमिरी नगर निगम की बात करें तो रामनरेश राय और राजनांदगांव नगर निगम से मधुसूदन यादव और जगदलपुर से संजय पांडे मौका दिया गया है।
मेयर की चेयर के लिए इन लोगों के बीच सियासी लड़ाई
| Municipal Corporation | Congress Candidate | BJP Candidate |
|---|---|---|
| Raiur | दिप्ती प्रमोद दुबे | मीनल चौबे |
| Bilaspur | प्रमोद नायक | पूजा विधानी |
| Jagdalpur | मलकीत सिंह गैंदू | संजय पांडे |
| Rajnandgaon | निखिल द्विवेदी | मधुसूदन यादव |
| Ambikapur | अजय तिर्की | मंजूषा भगत |
| Raigarh | जानकी काटजू | जीवर्धन चौहान |
| Korba | उषा तिवारी | संजू देवी राजपूत |
| Durg | प्रेमलता पोषण साहू | अलका बाघमार |
| Chirmiri | डॉ विनय जायसवाल | रामनरेश राय |
| Dhamtari | विजय गोलछा | जगदीश रामू रोहरा |
निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची #Raipur #Chhattisgarh #CGNews #NikayChunav #Election2025 #Congress #CongressCandidate @INCChhattisgarh
https://t.co/lGHRlJtnLk— IBC24 News (@IBC24News) January 27, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नगर निगम चुनाव 2025 में महापौर पद के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। कांग्रेस ने रायपुर में दिप्ती प्रमोद दुबे, बिलासपुर में प्रमोद नायक, जगदलपुर में मलकीत सिंह गैंदू, और दुर्ग में प्रेमलता पोषण साहू को महापौर प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं भाजपा ने रायपुर में मीनल चौबे, बिलासपुर में पूजा विधानी, और दुर्ग में अलका बाघमार को महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Election: List of BJP and Congress candidates for 10 municipal corporations
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm