छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 1615 नए मामले आए

Ads

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 1615 नए मामले आए

  •  
  • Publish Date - January 5, 2022 / 10:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

रायपुर, पांच जनवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,615 नए मामले आए हैं।इसके साथ ही राज्य में बुधवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 10,12,128 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आज 11 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है जबकि 18 मरीजों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई है।

अधिकारियों ने मुताबिक बुधवार को आए कोविड-19 के 1,615 नए मामलों में से रायपुर के 491, दुर्ग के 187, राजनांदगांव के 36, बालोद के पांच, बेमेतरा का एक, कबीरधाम के 17, धमतरी के चार, बलौदाबाजार के 12, महासमुंद के चार, गरियाबंद के दो, बिलासपुर के 250, रायगढ़ के 157, कोरबा के 99, जांजगीर-चांपा के 63, मुंगेली के आठ, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के चार, सरगुजा के 52, कोरिया के 74, सूरजपुर के 33, बलरामपुर के 23, जशपुर के 69, बस्तर के तीन, दंतेवाड़ा के तीन, सुकमा के चार, कांकेर के नौ और बीजापुर के पांच मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 4,562 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,12,128 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,93,961 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं जबकि संक्रमण से 13,605 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव धीरज

धीरज