Chhattisgarh Heavy Rain 9 deaths: छत्तीसगढ़ में आंधी बारिश ने मचाई तबाही, मां-बेटे सहित 9 लोगों की मौत, सभी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त

Chhattisgarh Heavy Rain 9 deaths: छत्तीसगढ़ में आंधी बारिश ने मचाई तबाही, मां-बेटे सहित 9 लोगों की मौत, सभी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त

Chhattisgarh Heavy Rain 9 deaths: छत्तीसगढ़ में आंधी बारिश ने मचाई तबाही, मां-बेटे सहित 9 लोगों की मौत, सभी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त

Chhattisgarh Heavy Rain 9 deaths: छत्तीसगढ़ में आंधी बारिश ने मचाई तबाही, मां-बेटे सहित 9 लोगों की मौत /image: AI Generated

Modified Date: September 28, 2026 / 02:15 pm IST
Published Date: September 28, 2026 1:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का कहर, 9 लोगों की मौत
  • बलरामपुर में मां-बेटे समेत 9 ने गंवाई जान
  • 500 से ज्यादा बिजली के खंभे गिरे, 48 घंटे से बिजली ठप

बलरामपुर। Chhattisgarh Heavy Rain 9 deaths: छत्तीसगढ़ में तेज आंधी और बारिश के कारण कई लोगों की जान जाने की दुखद खबर सामने आई है। खराब मौसम और तूफान के कारण पेड़ गिरने, दीवारों के ढहने और बिजली गिरने से मां-बेटे समेत 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

प्रदेश में भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात है, कहीं नदी नालें उफान पर है तो कहीं सड़कें ही पानी में डूब गई है, जिससे आवागमन बाधित है। अगर बात की जाए बारिश से मौतों की तो बलरामपुर जिले में पिछले तीन दिनों में बारिश और तेज आंधी ने भारी नुकसान किया है और पिछले 24 घंटे के भीतर मां-बेटे सहित नौ लोगों की मौत हो चुकी है।

500 से अधिक बिजली के खंभे टूटे

अधिकारियों ने बताया कि जिले में हजारों की संख्या में पेड़ टूट कर गिर गए हैं और धान और गन्ने की फसल बुरी तरीके से प्रभावित हुई है। जिले के अलग-अलग इलाकों में 500 से अधिक बिजली के खंभे टूट कर गिर गए जिसके कारण पिछले 48 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। जिला प्रशासन ने आपदा को देखते हुए सभी कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

राहत एवं बचाव कार्य जारी

जिलाधिकारी विपिन जैन ने रविवार को बताया कि राहत एवं बचाव कार्यों में जिला प्रशासन लगा हुआ है। उन्‍होंने बताया कि फसलों के नुकसान के आकलन के लिए राजस्व टीम गठित की गई है। जैने ने कहा कि अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्था को सामान्य बनाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास शुरू कर दिया गया है।

48 से 72 घंटे के दौरान हुई भारी बारिश

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में विगत 48 से 72 घंटे के दौरान हुई अत्यधिक बारिश के दृष्टिगत राहत कार्यों की समीक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि किसान फसल बीमा के अंतर्गत अपनी फसल के नुकसान की सूचना हेल्पलाइन नंबर 14447 पर भी दर्ज करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि राप्ती नदी के जलस्तर एवं जल प्रवाह की निरंतर निगरानी की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.