Chhattisgarh Labour Beneficiary Payment: आज भर जाएगी श्रमिकों की झोली, सीएम साय करेंगे इतने करोड़ रुपये ट्रांसफर /image: AI Generated
रायपुर/ राजनांदगांव। Chhattisgarh Labour Beneficiary Payment: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) आज प्रदेश के हजारों श्रमिकों को बड़ी सौगात देने जा रहें हैं। श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के तहत 31 जुलाई को राज्य के 4430 श्रमिक हितग्राहियों के बैंक खाते में 6 करोड़ 82 लाख 8 हजार 172 रूपए अंतरित की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की विशेष मौजूदगी में पूर्वान्त 11.30 बजे से पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में श्रमिक सम्मेलन के दौरान उक्त राशि का अंतरण किया जाएगा। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह एवं छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा उपस्थित रहेंगे।
Labour Beneficiary Payment उक्त सम्मेलन में मिनीमाता महतारी जतन योजना (Minimata Mahtari Jatan Yojana) में 1125 श्रमिकों को 2 करोड़ 25 लाख रूपए, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना में 574 श्रमिकों को 21 लाख 26 हजार 749 रूपए, मुख्यमंत्री औजार सहायता योजना में 161 श्रमिकों को 5 लाख 55 हजार 91 रूपए, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना में 1416 श्रमिकों को 30 लाख 87 हजार रूपए, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना में 54 श्रमिकों को 12 लाख 63 हजार 332 रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना में 4 श्रमिकों को 6 हजार रूपए की राशि अंतरित की जाएगी।
Chhattisgarh Labour Beneficiary Payment इसके साथ ही निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना के तहत एक श्रमिक को 50 हजार रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 209 श्रमिकों को 2 करोड़ 09 लाख रूपए, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में 821 श्रमिकों को 1 करोड़ 64 लाख 20 हजार रूपए एवं मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना में 65 श्रमिकों को 13 लाख रूपए की राशि उनके बैंक खातों (DBT Transfer Chhattisgarh) में अंतरित की जाएगी।
ये भी पढ़ें