एथेंस, 14 सितंबर (एपी) लीबिया से क्रेट द्वीप जा रही प्रवासियों की एक नौका में पानी भर गया और वह फंस गई, जिससे कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 लोगों के लापता होने की आशंका है। यूनान में अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यूनान तट रक्षक ने बताया कि सोमवार तड़के क्रेट से लगभग 75 किलोमीटर दक्षिण में एक जगह से 51 लोगों को बचाया गया। तलाश अभियान में गश्ती नौकाओं, एक हेलीकॉप्टर, एक ड्रोन और वाणिज्यिक जहाज शामिल थे, जिसमें यूरोपीय संघ की सीमा सुरक्षा एजेंसी ‘फ्रॉन्टेक्स’ ने भी मदद की।
पूर्वी लीबिया से क्रेट तक भूमध्य सागर का खतरनाक रास्ता यूरोप में अवैध रूप से आने वाले लोगों के लिए सबसे व्यस्त मार्गों में से एक बन गया है।
एपी प्रशांत दिलीप
दिलीप