Deputy Collector Chetan Borgharia ED: भूपेश के पूर्व OSD चेतन बोरघरिया मामले में बड़ा खुलासा.. PSC कैंडिडेट्स से वसूले गए 3 करोड़ रुपये से ज्यादा, किये गए 170 अलग-अलग लेन-देन..

Ads

डिप्टी कलेक्टर चेतन बोरघरिया की गिरफ्तारी के बाद ED ने उनके बैंक खाते में हुए कथित वित्तीय लेन-देन को लेकर जानकारी साझा की है। एजेंसी के मुताबिक, 170 अलग-अलग लेन-देन के जरिए खाते में कुल 66.64 लाख रुपये जमा हुए। ED EOW की FIR के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। बोरघरिया को सात दिन की कस्टोडियल रिमांड पर लिया गया है।

  •  
  • Publish Date - September 14, 2026 / 04:59 PM IST,
    Updated On - September 14, 2026 / 05:02 PM IST

Deputy Collector Chetan Borgharia ED || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • बोरघरिया के खाते में 66.64 लाख जमा
  • 170 लेन-देन की ED कर रही जांच
  • सात दिन की कस्टोडियल रिमांड मंजूर

Deputy Collector Chetan Borgharia ED: रायपुर: डिप्टी कलेक्टर चेतन बोरघरिया की गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय अवैध लेन-देन को लेकर कई बड़ी और महत्वपूर्ण जानकारी सामने रखी है। ईडी के मुताबिक बोरघरिया के बैंक खाते में 170 अलग-अलग लेन-देन के जरिए कुल 66.64 लाख रुपये जमा हुए थे। एजेंसी इस मामले की जांच ईओडब्लू की एफआईआर के आधार पर कर रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

PSC-2021 परीक्षा में अवैध वसूली का आरोप

ईडी के मुताबिक उत्कर्ष चंद्राकर, अनिल चंद्राकर और डॉ. विकास चंद्राकर ने पीएससी परीक्षा-2021 के उम्मीदवारों से 3 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली थी। जांच एजेंसी का दावा है कि इस रकम से जुड़े लेन-देन की भी जांच की जा रही है। एजेंसी के मुताबिक यह पूरा मामला उस समय का है जब चेतन बोरघरिया पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी के रूप में पदस्थ थे। ईडी अब इसी अवधि में हुए पैसों के लेन-देन और सोर्स की जांच कर रही है।

कंपनी के जरिए रकम को सफेद करने का आरोप

Deputy Collector Chetan Borgharia ED: ईडी ने बताया कि अवैध तरीके से कमाई गई रकम को लीगल दिखाने के लिए M/s Figurecave E-Com (OPC) Private Limited का इस्तेमाल किया गया। एजेंसी इस कंपनी के जरिए हुए लेन-देन की भी जांच कर रही है। बहरहाल गिरफ्तारी के बाद चेतन बोरघरिया को ईडी ने 7 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर लिया है। एजेंसी उनसे पूछताछ कर रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

CBI भी दाखिल कर चुकी है चार्जशीट

मामले में सीबीआई की जांच भी चल चुकी है। सीबीआई ने तत्कालीन पीएससी अध्यक्ष और दूसरे लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। ईडी अब ईओडब्लू की एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने प्रेसनोट जारी कर इन जानकारियों को साझा किया है।

इन्हें भी पढ़ें:

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात

उप्र : महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

नेपाल ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त रसुवागढ़ी सड़क के पुनर्निर्माण के लिए चीन से मदद मांगी

सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री योगी

महाराष्ट्र सरकार का विधानसभा के शीतकालीन सत्र में यूसीसी विधेयक पेश करने का लक्ष्य: फडणवीस

Q1. चेतन बोरघरिया के बैंक खाते में कितनी रकम जमा हुई?

ED के मुताबिक, 170 अलग-अलग लेन-देन के जरिए खाते में 66.64 लाख रुपये जमा हुए।

Q2. ED किस मामले की जांच कर रही है?

ED EOW की FIR के आधार पर कथित मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है।

Q3. चेतन बोरघरिया को कितने दिन की रिमांड मिली है?

गिरफ्तारी के बाद चेतन बोरघरिया को सात दिन की कस्टोडियल रिमांड पर लिया गया है।