Congress Surajpur Protest News/ image source: ibc24 file image /Image: File
शह मात The Big Debate: रायपुर: होली नजदीक है इसकी आमद सियासी गलियारे में भी दिखाई-सुनाई देने लगी है। हुआ यूं है कि एक-दूसरे पर तीखे कटाक्ष करने वाले नेता अब सुरीले फाग गाकर मुद्दों पर एक-दूसरे को निशाने पर ले रहे हैं। सियासी फाग की शुरूआत सोशल मीडिया पर बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी ने की। (शह मात The Big Debate) फिर पूर्व CM भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार में चूहों के धान खाने के मुद्दे पर फाग के जरिए निशाना साधा। जिसका जवाब उसी अंदाज में फाग गाकर विधायक अनुज शर्मा ने दिया।
जब इस सुरीले संग्राम पर बहस बढ़ी तो दोनों खेमों ने इसे होली के माहौल में अपना पक्ष रखने का तरीका बताते हुए विरोधियों को बुरा ना मानने की नसीहत दी।
शह मात The Big Debate: सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच मौजूदा मुद्दों पर आरोप-प्रत्यारोप और बहस होना आम बात है। (शह मात The Big Debate) हमारी रवायत भी रही है कि अदावत चाहे जैसी हो लेकिन त्योहारों की मिठास पिछली हर कड़वाहट को दूर कर देती है। उस पर से ये दौर है सोशल मीडिया का जिसपर हर वक्त कुछ ना कुछ नया परोसने की गुंजाइश है, तो क्या सियासी दलों की ये तैयारी सिर्फ और सिर्फ सोशल मीडिया पर लोगों तक बात पहुंचाने की कवायद मात्र है? अगर ये भी एक तरह का युद्ध है तो इसमें बाजी किसके हाथ है?
इन्हे भी पढ़ें:-