One Stop Center Deoria Case : सुरक्षा घेरा तोड़कर वन स्टॉप सेंटर से भाग निकली नाबालिग, लापरवाही देख भड़के एसपी, दरोगा समेत पूरी टीम पर ताबड़तोड़ एक्शन

Deoria के वन स्टॉप सेंटर से एक नाबालिग लड़की चकमा देकर फरार हो गई। इस मामले में घोर लापरवाही के आरोप में महिला उप निरीक्षक और महिला आरक्षी को तत्काल निलंबित कर विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है। अन्य कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई गई है।

One Stop Center Deoria Case :  सुरक्षा घेरा तोड़कर वन स्टॉप सेंटर से भाग निकली नाबालिग, लापरवाही देख भड़के एसपी, दरोगा समेत पूरी टीम पर ताबड़तोड़ एक्शन

One Stop Center Deoria Case / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: February 27, 2026 / 11:44 pm IST
Published Date: February 27, 2026 11:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • देवरिया के वन स्टॉप सेंटर से नाबालिग लड़की फरार।
  • घोर लापरवाही के आरोप में महिला उप निरीक्षक और महिला आरक्षी निलंबित।
  • अन्य कर्मचारियों के खिलाफ भी दंडात्मक कार्रवाई की तैयारी।

देवरिया: One Stop Center Deoria Case उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए ‘वन स्टॉप सेंटर’ से एक नाबालिग लड़की चकमा देकर फरार हो गई। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान घोर लापरवाही और अकर्मण्यता बरतने के आरोप में एक महिला उप निरीक्षक और एक महिला आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

काउंसलिंग के लिए सेंटर में रखा गया था

जानकारी के अनुसार, तरकुलवा क्षेत्र की एक किशोरी को बीते 14 फरवरी से सुरक्षा और काउंसलिंग के लिए इस सेंटर में रखा गया था। Deoria SP Sanjiv Suman बुधवार की शाम वह वहाँ तैनात एक महिला पीआरडी जवान के साथ कुछ सामान लेने के लिए सेंटर से बाहर निकली थी, लेकिन मौका पाकर वह सिपाही को चकमा देकर फरार हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाली महिला उप-निरीक्षक रेखा देवी और महिला आरक्षी सरिता बिंदु को निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

अन्य कर्मचारियों पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार

इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी ने ड्यूटी पर मौजूद तीन महिला पीआरडी जवानों और वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक नीतू भारती के खिलाफ भी दंडात्मक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है। फिलहाल, पुलिस और सेंटर के कर्मचारी फरार किशोरी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रहे हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.