शह मात The Big Debate: इधर फाग.. उधर गाने.. मुकाबले में सियासी तराने, भूपेश बघेल को अनुज शर्मा ने दिया जवाब, होली से पहले गरमाई प्रदेश की सियासत
शह मात The Big Debate: होली नजदीक है इसकी आमद सियासी गलियारे में दिखाई-सुनाई देने लगी है। सियासी फाग की शुरूआत बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी ने की।
Congress Surajpur Protest News/ image source: ibc24 file image /Image: File
- होली नजदीक है इसकी आमद सियासी गलियारे में दिखाई-सुनाई देने लगी है।
- सियासी फाग की शुरूआत बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी ने की।
- सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच मौजूदा मुद्दों पर आरोप-प्रत्यारोप और बहस होना आम बात है।
शह मात The Big Debate: रायपुर: होली नजदीक है इसकी आमद सियासी गलियारे में भी दिखाई-सुनाई देने लगी है। हुआ यूं है कि एक-दूसरे पर तीखे कटाक्ष करने वाले नेता अब सुरीले फाग गाकर मुद्दों पर एक-दूसरे को निशाने पर ले रहे हैं। सियासी फाग की शुरूआत सोशल मीडिया पर बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी ने की। (शह मात The Big Debate) फिर पूर्व CM भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार में चूहों के धान खाने के मुद्दे पर फाग के जरिए निशाना साधा। जिसका जवाब उसी अंदाज में फाग गाकर विधायक अनुज शर्मा ने दिया।
जब इस सुरीले संग्राम पर बहस बढ़ी तो दोनों खेमों ने इसे होली के माहौल में अपना पक्ष रखने का तरीका बताते हुए विरोधियों को बुरा ना मानने की नसीहत दी।
शह मात The Big Debate: सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच मौजूदा मुद्दों पर आरोप-प्रत्यारोप और बहस होना आम बात है। (शह मात The Big Debate) हमारी रवायत भी रही है कि अदावत चाहे जैसी हो लेकिन त्योहारों की मिठास पिछली हर कड़वाहट को दूर कर देती है। उस पर से ये दौर है सोशल मीडिया का जिसपर हर वक्त कुछ ना कुछ नया परोसने की गुंजाइश है, तो क्या सियासी दलों की ये तैयारी सिर्फ और सिर्फ सोशल मीडिया पर लोगों तक बात पहुंचाने की कवायद मात्र है? अगर ये भी एक तरह का युद्ध है तो इसमें बाजी किसके हाथ है?
इन्हे भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: अवैध कॉलोनियों ओर ‘नकेल’, क्या थमेगा जमीन का खेल? क्या है मोहन सरकार का मास्टर प्लान
- One Stop Center Deoria Case : सुरक्षा घेरा तोड़कर वन स्टॉप सेंटर से भाग निकली नाबालिग, लापरवाही देख भड़के एसपी, दरोगा समेत पूरी टीम पर ताबड़तोड़ एक्शन
- Pakistan Semi Final Scenario: फंस गया मामला.. अब पाकिस्तान के लिए श्रीलंका को इतने रनों से हराना जरूरी.. सिर्फ जीत से नहीं चलेगा काम..

Facebook


