छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 222 नए मामले

Ads

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 222 नए मामले

  •  
  • Publish Date - August 23, 2022 / 01:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

रायपुर, 20 अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 222 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में सोमवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,72,474 हो गई है।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि वायरस से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,72,474 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,56,789 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 1584 मरीज उपचाराधीन हैं , वायरस से संक्रमित 14,101 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव

शोभना

शोभना