Reported By: Rajkumar Sahu
,Janjgir Champa Accident/Photo Credit: IBC24 File
जांजगीर चांपा। Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें हैं, अलग-अलग जिलों में आए दिन सड़क दुर्घटना में कई लोग अपनी जान गंवा रहें हैं। इसी बीच जांजगीर चांपा जिले से भीषण भीषण हादसे (Janjgir Champa Road Accident) की खबर सामने आ रही है। यहां बलौदा क्षेत्र के कोरबी गांव में भारत माला मार्ग पर एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने 3 बुजुर्ग को कुचल दिया और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बलौदा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा बलौदा के कोरबी गांव में हुआ है, दुर्घटना उस समय हुई जब तीनों बुजुर्ग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी अज्ञात वहां ने उन्हें कुचल दिया जिससे तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते हुई मौके पर पहुंची शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर शिनाख्त में जुट गई है, आरोपी वाहन चालक की भी तलाश जारी है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे। (Janjgir Champa Road Accident)
बताया जा रहा है कि भारत माला मार्ग पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं और कई लोगों की मौत हो चुकी है। दरअसल, भारत माला मार्ग में आवागमन शुरू नहीं हुआ है। वहीं कोरबा की ओर से वाहन इस मार्ग पर अनाधिकृत रूप चल रहे हैं। वन वे होने की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। कोरबी गांव में भी अज्ञात वाहन ने मार्निंग वॉक पर निकले 3 बुजुर्गों को पीछे से कुचल दिया है और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। कोरबा की ओर से बिलासपुर की ओर वाहन जा रहे हैं, जिस पर भारत माला सड़क प्रोजेक्ट के अफसर कोई ध्यान दे रहे हैं।
ऐसी लापरवाही से कई हादसे हो चुके हैं। 3 महीने पहले अकलतरा क्षेत्र में तहसीलदार की पत्नी की मौत हुई थी, वहीं 1 माह पहले बलौदा क्षेत्र में ही 2 लोगों की मौत हुई थी। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और भारत माला सड़क प्रोजेक्ट के अफसर क्या कार्रवाई करते हैं या फिर हादसे बदस्तूर जारी रहेगा?
ये भी पढ़ें